जनपद के सभी थानों से अनुभवी सब-इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मियों को घटना के खुलासे मे लगाया गया है और एसपी शामली, चौसाना पुलिस चौकी पर जमे रहे। एसपी शामली चौकी पर सर्विलांस टीम व एसओजी टीम के साथ मंथन किया। एसपी ने बताया कि अभी तक घटना मे कोई लीड नहीं मिली है। टीमें अपना काम कर रही है और तलाश जारी है।