जानकारी के मुताबिक लालबाग स्थित अड़ियल महादेव मंदिर के पास पानी की पाइप लाइन में लीकेज होने से तीन मकान धंस गए हैं। चंद्रपाल प्रजापति, अमरीश और अशोक के मकान बुरी तरह धंस गए हैं जबकि आसपास के अन्य मकानों में भी दरारें आ गई हैं। तीन मकानों में लिंटर चटकने व एक मकान की रसोई भी गिर गई है। घरों के भीतर से जरूरी सामान भी लोगों ने निकाल लिया है।