नागौर

Degana Nagar Palika Election : कांग्रेस के 2 दिग्गज नेताओं और उनकी पत्नियां जीतीं, पूरे शहर में हो रही इसकी चर्चा

Degana Nagar Palika Election : डेगाना नगर पालिका चुनाव परिणामों में कांग्रेस के दो दिग्गज युवा नेताओं और उनकी पत्नियां भी चुनाव जीतकर नगरपालिका में पहुंचीं। कांग्रेस नेताओं के परिवारों की यह दोहरी सफलता शहर की सियासत में चर्चा का विषय बनी हुई है।
2 min read
degana nagar palika chunav result girdhari mundel sitaram binda wife won
Degana Nagar Palika Election : कांग्रेसी नेता सीताराम बिंदा पत्नी नीतू चौधरी और भगवती मुंडेल-गिरधारी मुंडेल। फोटो पत्रिका

Degana Nagar Palika Election : नागौर के डेगाना नगर पालिका चुनाव परिणामों में कई रोचक राजनीतिक समीकरण सामने आए। कांग्रेस के दो दिग्गज युवा नेताओं ने न केवल अपने-अपने वार्ड से जीत दर्ज की, बल्कि उनकी पत्नियां भी चुनाव जीतकर नगरपालिका में पहुंचीं। वहीं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा को पूर्व पालिकाध्यक्ष राधाकिशन बिंदा के हाथों 27 वोटों से ही कड़ी टक्कर में हार का सामना करना पड़ा। इन 2 जोड़े पति-पत्नी की जीत कांग्रेस खेमे के लिए खास चर्चा का विषय रही है।

एक परिवार से पति-पत्नी दोनों जीते

कांग्रेस युवा नेता गिरधारी मुंडेल ने वार्ड संख्या 13 से जीत दर्ज की, वहीं उनकी पत्नी भगवती मुंडेल ने वार्ड संख्या 23 से चुनाव मैदान में उतरकर 110 मतों से जीत हासिल की। पति-पत्नी दोनों की जीत कांग्रेस खेमे के लिए खास चर्चा का विषय रही।

इसी तरह कांग्रेस नेता सीताराम बिंदा ने वार्ड संख्या 4 से बड़ी जीत 133 वोटों से दर्ज की, जबकि उनकी पत्नी नीतू चौधरी ने वार्ड संख्या 8 से जीत हासिल कर नगरपालिका में अपनी जगह बनाई। चुनाव परिणामों में दो कांग्रेस नेताओं के परिवारों की यह दोहरी सफलता शहर की सियासत में चर्चा का विषय बनी हुई है।

निर्दलीयों ने बिगाड़ा कांग्रेस का गणित

चुनाव परिणामों में कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती कई वार्डों में मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी रहे। कई सीटों पर निर्दलीयों ने कांग्रेस के परंपरागत वोटों में सेंध लगाई, जिससे कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा। इसके चलते कई वार्डों में कांग्रेस के समीकरण अंतिम समय तक उलझे रहे। वहीं भाजपा ने चुनाव से पहले बूथ स्तर तक रणनीति बनाकर संगठित तरीके से चुनाव मैदान में काम किया। इसका असर परिणामों में दिखाई दिया और भाजपा 13 वार्डों में जीत के साथ बहुमत के आंकड़े तक पहुंच गई। कांग्रेस के खाते में 9 और निर्दलीयों के खाते में 3 सीटें आईं।

वार्डविजेता प्रत्याशीदलजीत का अंतर
1ताराचंदभाजपा76
2भेरू सिंहभाजपा5
3सरोज देवीभाजपा73
4सीताराम बिंदाकांग्रेस133
5कैलाश चंद पारीकभाजपा32
6रेखा देवीकांग्रेस84
7भंवरी देवीभाजपा28
8नीतू चौधरीकांग्रेस92
9मानवेन्द्रकांग्रेस88
10गोपाल दास वैष्णवभाजपा67
11लालाराम गिवरियाभाजपा28
12राधाकिशन बिंदाभाजपा27
13गिरधारी मुंडेलकांग्रेस42
14महेश दिवाकरभाजपा68
15मोतीराम मुरावतियाभाजपा86
16संजयभाजपा102
17जितेंद्र सिंवरनिर्दलीय7
18कृष्णानिर्दलीय51
19शाहिना बानोकांग्रेस61
20शांति देवीभाजपा122
21दयालरामनिर्दलीय2
22शाहरुखकांग्रेस27
23भगवती देवीकांग्रेस110
24मंजू देवी श्रवण लालकांग्रेस27
25भंवरलालभाजपा26