नागौर

Rajasthan: किसने दी थी सुलेमान खान को 10,000 KG विस्फोटक सामग्री, नर्सिंगकर्मी का निकला चौंकाने वाला कनेक्शन

नागौर में गणतंत्र दिवस से पहले 10 टन विस्फोटक मिलने का मामला सामने आया है, जिसमें SIT ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी सुलेमान खान से जुड़े चार सप्लायरों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है।
2 min read
Feb 03, 2026
Suleman Khan, ammonium nitrate, ammonium nitrate in Rajasthan, ammonium nitrate in Nagaur, illegal ammonium nitrate, SIT, Nagaur news, Rajasthan news, सुलेमान खान, अमोनियम नाइट्रेट, अमोनियम नाइट्रेट इन राजस्थान, अमोनियम नाइट्रेट इन नागौर, अवैध अमोनियम नाइट्रेट, एसआईटी, नागौर न्यूज, राजस्थान न्यूज
सुलेमान खान। फाइल फोटो- पत्रिका

नागौर। गणतंत्र दिवस से पहले 10 टन विस्फोटक बरामद होने के मामले में SIT ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी सुलेमान खान को विस्फोटक सप्लाई करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच टीम ने सभी चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।

इनमें से एक आरोपी ने लाइसेंस सरेंडर करने के बाद दो साल तक नर्सिंगकर्मी की नौकरी करते हुए अवैध सप्लाई जारी रखी। बाकी तीन आरोपी लाइसेंसधारी होने के बावजूद रिकॉर्ड में हेराफेरी कर अमोनियम नाइट्रेट बेच रहे थे। सुलेमान खान इनसे विस्फोटक खरीदकर अधिक कीमत पर बेचता था। तीन आरोपी नागौर और एक चित्तौड़गढ़ का रहने वाला है और ये अलग-अलग क्षेत्रों में लाइसेंस प्राप्त मैगजीन चला रहे थे।

12 साल से अवैध कारोबार में सक्रिय

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुलेमान खान पिछले 12 सालों से विस्फोटकों के अवैध कारोबार में सक्रिय था और इसी धंधे से उसने करोड़ों की दौलत अर्जित की। पुलिस और प्रशासन की नजरों से बचने के लिए उसने हरसौर गांव के आखिरी छोर पर सुनसान इलाके में 45 बीघा जमीन में ऊंची दीवारों से घिरा फार्महाउस बना रखा था। इस फार्महाउस में 2-3 कमरों में अमोनियम नाइट्रेट, डेटोनेटर, डेटोनेटिंग वायर और अन्य विस्फोटक सामग्री रखी थी।

यह वीडियो भी देखें

फार्महाउस पर मारा था छापा

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस से पहले गृह मंत्रालय की स्पेशल टीम और खुफिया विभाग की टीमें हरसौर गांव पहुंचीं और सुलेमान खान के फार्महाउस की जांच की। खुफिया जानकारी के आधार पर 24 जनवरी शनिवार को पुलिस ने हरसौर गांव के एक खेत में बने फार्महाउस पर छापा मारा। इस छापे में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। 187 बोरियों में लगभग 10 हजार किलो अमोनियम नाइट्रेट, डेटोनेटर, डेटोनेटिंग वायर और अन्य विस्फोटक सामग्री पुलिस ने जब्त की। इसी के साथ सुलेमान खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Updated on:
03 Feb 2026 04:54 pm
Published on:
03 Feb 2026 04:52 pm