नरसिंहपुर

‘अब मुझे प्रेमी के साथ रहना है’, नरसिंहपुर में शादी के एक साल बाद बोली पत्नी

Woman left husband for lover: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पति का घर छोड़ मायके में रह रही महिला प्रेमी संग हुई गायब, मिली तो कहा- प्रेमी संग गुजारेगी जिंदगी।

2 min read
woman left husband for lover after one year marriag in narsinghpur
woman left husband to live with her lover (Patrika.com)

Woman left husband for lover: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जिले के गोटेगांव तहसील के एक गांव में पति का घर छोड़कर मायके में रह रही एक महिला के अचानक लापता हो गई, और जब मिली तो पुलिस से कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही जिंदगी गुजारेगी। परिजनों द्वारा महिला के गुम होने की शिकायत पुलिस को दी गई थी। घटनाक्रम बीते 4 जून का बताया जा रहा है। पुलिस ने जब महिला को खोजा तो उसने अपने प्रेमी के साथ जिंदगी जीने की इच्छा जताई। ये सुन ससुराल के लोग हक्के-बक्के रह गए।

शादी के कुछ समय अचानक घर से गायब हुई महिला

मिली जानकारी के अनुसार, महिला शादी के बाद कुछ समय तक अपने मायके में रह रही थी। इसी बीच अचानक एक दिन वह घर से गायब हो गई। इसकी भनक जब महिला के मायके और ससुराल को चली तो उन्होंने उसकी तलाश की। कुछ देर तक महिला की तलाश करने के बाद भी जब परिजनों ने कोई सुराग मिला तब उन्होंने पुलिस को सूचना देने की सोची। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की और कुछ समय बाद वह उन्हें मिल गई। पुलिस ने महिला को दस्तयाब कर थाने लाकर पूछताछ की।

पुलिस की पूछताछ में बताई पूरी कहानी

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है और उसके साथ ही अपना जीवन बिताने का निर्णय ले चुकी है। इसके बाद पुलिस ने युवक तथा दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाया। थाने में हुई चर्चा के दौरान भी महिला अपने निर्णय पर कायम रही। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला की इच्छा के अनुरूप आगे की कार्रवाई की।

पढ़ाई के दौरान पनपा प्रेम

बताया जाता है कि महिला और युवक की पहचान कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों एक ही कक्षा में अध्ययन करते थे और इसी दौरान उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे। परिजनों को इसकी जानकारी मिलने पर करीब एक वर्ष पूर्व युवती का विवाह जिले से बाहर कर दिया गया था। हालांकि विवाह के बाद भी वह ससुराल में अधिक समय तक नहीं रह सकी और करीब एक माह बाद मायके लौट आई थी। बाद में न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद वह मायके में ही रह रही थी। इसी बीच वह अपने प्रेमी के साथ जाने के लिए घर से निकल गई, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।

Published on:
08 Jun 2026 08:15 pm