राष्ट्रीय

चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी को लगा एक और बड़ा झटका, एकसाथ 16 पार्टी पार्षदों ने दिया इस्तीफा

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 16 पार्षदों ने एकसाथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का कारण पार्टी से नाराजगी बताई जा रही है। हाल की में हुए पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन में भी कई पार्टी विधायक मौजूद नहीं हो पाए थे।

2 min read
May 22, 2026
ममता बनर्जी(फोटो-ANI)

TMC Party Leader Resign: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी और टीएमसी की मुसीबतें खत्म होने के नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में जानकारी सामने आई है कि पार्टी के कई पार्षदों ने एकसाथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर 24 परगना जिले की हलिशहर नगरपालिका से टीएमसी के 16 पार्षदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है।

ये भी पढ़ें

‘सिर्फ फिल्मों में एक्टिंग करने से काम नहीं चलेगा’ महिला सुरक्षा पर CM विजय के बयान पर भड़के DMK विधायक

पार्टी नेताओं ने क्यों दिया इस्तीफा


पार्षदों के इस्तीफे का कारण पार्टी से नाराजगी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि स्थानीय नेतृत्व से नाराजगी और चुनाव के बाद नेताओं की दूरी इस फैसले की बड़ी वजह बनी। इस्तीफा देने वाले पार्षदों का आरोप है कि चुनाव हारने के बाद इलाके के बड़े नेताओं ने उनसे संपर्क नहीं किया है। जिसमें स्थानीय सांसद पार्थ भौमिक का नाम भी शामिल है।नेताओं का कहना है कि जमीनी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया।

पार्टी के अंदर नाराजगी


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक यह बात भी सामने आई है कि पार्टी के भीतर यह नाराजगी सिर्फ हलिशहर तक सीमित नहीं है। कंचरपारा नगरपालिका क्षेत्र में भी इसी तरह की स्थिति बनने की चर्चा है। इस्तीफा देने वालों में पांच महिला पार्षद भी शामिल हैं। हालांकि नगरपालिका अध्यक्ष शुभांकर घोष ने इस पूरी प्रक्रिया से दूरी बनाए रखी है। हालांकि बीजापुर की विधायक सुदीप्ता दास ने लोगों को भरोसा दिलाया कि राजनीतिक उठापटक का असर आम जनता के कामकाज पर नहीं पड़ने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगरपालिका की सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी।

पार्टी के अंदर क्या सब ठीक नहीं?


आपको बता दें कि टीएमसी ने हार के बाद विरोध प्रदर्शन किया था। जिसमें 80 विधायकों में से सिर्फ 35 विधायक ही इस विरोध प्रदर्शन में पहुंचे। जिससे इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है कि क्या पार्टी के अंदर हर के बाद सब थी नहीं है? हालांकि इस पर पार्टी नेता का बयान भी सामने आया। टीएमसी नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि कई विधायक संगठनात्मक जिम्मेदारियों और निजी कारणों की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी में किसी तरह की टूट या बगावत जैसी स्थिति नहीं है।

ये भी पढ़ें

माउंट एवरेस्ट पर गूंजा वंदे मातरम, BSF की पहली ऑल विमेन टीम ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी फतह करके रचा इतिहास
Updated on:
22 May 2026 03:17 pm
Published on:
22 May 2026 03:11 pm
Also Read
View All