
Punjab Government Collapse Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। राघव के साथ पार्टी के छह अन्य सांसदों ने भी भगवा पार्टी का दामन थाम लिया है। AAP के सांसदों के पाला बदलकर भाजपा में शामिल होने की खबरों ने पंजाब और दिल्ली की राजनीति में भूचाल ला दिया है। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (SAD) नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। राघव के बीजेपी के जाने के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है।
AAP के राज्यसभा सांसदों के BJP में शामिल होने पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी दो-तिहाई बहुमत के साथ BJP में मिल गई है। अगर कोई गुट पार्टी छोड़ता है, तो उसे मान्यता दी जाती है। असली आम आदमी पार्टी राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अन्य जैसे नेताओं के साथ है जबकि पुराने नेता अपना दबदबा बनाए हुए हैं, वहीं दूसरे नेता खुद को शोषित महसूस कर रहे हैं और अलग हो गए हैं। इस फूट से अब पंजाब सरकार को असली खतरा पैदा हो गया है। मुझे लगता है कि पंजाब सरकार गिर जाएगी।
जालंधर कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने राज्यसभा में AAP के 2/3 सांसदों के BJP में शामिल होने की घोषणा पर कहा कि यह मेरे लिए कोई हैरानी की बात नहीं है, क्योंकि वे तो पहले से ही उनकी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने पंजाब की भलाई के लिए कभी कुछ नहीं किया। उन्होंने AAP को उसकी असली जगह दिखा दी है। आने वाले दिनों में और भी नेता BJP में शामिल होंगे।
राज्यसभा में AAP के 2/3 सांसदों द्वारा BJP में शामिल होने की घोषणा पर SAD नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा कि हम सभी जानते थे कि वे BJP में शामिल होंगे। उन्होंने संसद में पंजाब के मुद्दे कभी नहीं उठाए। पंजाब के CM भगवंत मान का दिल और दिमाग भी दिल्ली में ही है। उन्हें अपना बहुमत साबित करने की जरूरत है।
राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, 'आज भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए, राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने BJP में विलय कर लिया है। सात सांसदों ने इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के माननीय सभापति को सौंपा गया। मैंने, दो अन्य सांसदों के साथ मिलकर, हस्ताक्षरित दस्तावेज स्वयं सौंपे।