राष्ट्रीय

‘दिल्ली में लगने वाला है राष्ट्रपति शासन’, AAP मंत्री आतिशी ने BJP पर लगाए ये बड़े आरोप

Delhi CM: आप आदमी पार्टी (AAP) नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा राजनीतिक षडयंत्र तैयार किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है।

2 min read
आप आदमी पार्टी नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी और BJP पर साधा निशाना

Delhi CM: आप आदमी पार्टी (AAP) नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी एक फर्जी केस में बिना किसी सबूत के हुई है। ये दिल्ली की जनता की ओर से चुनी हुई सरकार को गिराने की एक साजिश है। अरविंद केजरीवाल ने वादा किया कि वे दिल्ली की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये देंगे, इसे रोकने की साजिश राजनीतिक प्रतिद्वंदियों द्वारा की जा रही है। आतिशी का दावा है कि मोदी सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू करने की तैयारी कर रही है।

दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की हो रही साजिश- आतिशी

AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा राजनीतिक षडयंत्र तैयार किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से किसी भी अफसर की पोस्टिंग नहीं हो रही है। दिल्ली में कई विभाग खाली हैं। LG साहब पिछले एक हफ्ते से MHA को बिना किसी कारण दिल्ली सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिख रहे हैं। एक 20 साल पुराने केस को उठाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के सचिव को बर्खास्त कर दिया गया है। ये सब बताता है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश हो रही है।

‘अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में नहीं हरा सकती BJP’

AAP नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा को पता है कि पीएम मोदी चाहें कितना भी जोर लगा लें, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकते। दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल से प्यार करते हैं, दिल्ली के लोग AAP को पसंद करते हैं और दिल्ली के लोग भाजपा की हरसंभव कोशिश के बाद AAP को ही वोट देते हैं। भाजपा दिल्ली में चुनाव जीतने वाली नहीं है, इसलिए ये साजिश कर रही है कि दिल्ली की चुनी हुई अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराया जाए।

Also Read
View All

अगली खबर