भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाण की है कि अप्रैल से जून के बीच भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इसी बीच देश में 19 अप्रैल से सात-चरणों में सामान्य चुनाव शुरू हो रहे हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर कर्नाटक, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश राज्यों में हीट वेव की आशंका है। राहत की बात ये है कि इस हीट वेव के बाद मॉनसून सामान्य रहेगा, बारिश अच्छी होगी।