राष्ट्रीय

विरोध प्रदर्शन से पहले Cockroach Janata Party के संस्थापक के परिजनों ने छोड़ा घर, बड़ी वजह आई सामने

Cockroach Janata Party NEET protest: 6 जून को दिल्ली में होने वाले NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के परिवार ने सुरक्षा कारणों से अपना घर बदल लिया है।

2 min read
Jun 04, 2026
Cockroach Janata Party protest
अभिजीत दीपके के परिजनों ने छोड़ा घर (Photo-X)

Cockroach Janata Party Protest: देश में लगातार परीक्षा गड़बड़ी और पेपर लीक के सामने आ रहे हैं। इसको लेकर 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अभिजीत दीपके 6 जून को अमेरिका से दिल्ली लौट रहे हैं। इससे पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में अभिजीत दीपके के परिजनों ने घर बदल लिया है।

आवास के बाहर पुलिस हैं तैनात

रिपोर्ट् के मुताबिक घर के बाहर पुलिस तैनात है, लेकिन अंदर फिलहाल कोई नहीं रह रहा है। परिवार के सदस्य कुछ दिन पहले ही सुरक्षा चिंताओं के चलते चुपचाप किसी अन्य स्थान पर चले गए हैं। हालांकि वे कहां गए है, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। 

अभिजीत ने किया विरोध प्रदर्शन का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से 6 जून को एयरपोर्ट पर इकट्ठा होने की अपील की है। उनका कहना है कि वे शिक्षा व्यवस्था में कथित खामियों और खासतौर पर NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर एयरपोर्ट से जंतर-मंतर तक शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे।

क्या बोले अभिजीत के पिता 

बेटे के आंदोलन के ऐलान के बाद अभिजीत के पिता भगवानराव दिपके की भी प्रतिक्रिया सामने आई थी। उन्होंने कहा कि एक पिता होने के नाते उन्हें बेटे की चिंता है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने अभिजीत को इस अभियान से पीछे हटने के लिए समझाने की कोशिश की थी, लेकिन अब उन्होंने फैसला कर लिया है तो परिवार ज्यादा दखल नहीं देना चाहता।

‘परिवार को नहीं मिली धमकी’

भगवानराव दिपके के मुताबिक परिवार को अब तक किसी तरह की धमकी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अभिजीत कानून की अच्छी समझ रखते हैं और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि उनका आंदोलन पूरी तरह कानूनी दायरे में रहेगा।

इस बीच मानवाधिकार कार्यकर्ता और अधिवक्ता आसिम सरोदे ने दावा किया है कि अभिजीत ने उनसे फोन पर संपर्क कर आंदोलन के लिए समर्थन मांगा है। सरोदे के अनुसार, अभिजीत गिरफ्तारी के लिए भी तैयार हैं। उनका मानना है कि यह मुद्दा सिर्फ NEET परीक्षा में शामिल हुए करीब 30 लाख छात्रों का नहीं, बल्कि उनके परिवारों को मिलाकर 70 से 80 लाख लोगों से जुड़ा हुआ है।

कई हस्तियों को आंदोलन में शामिल होने को कहा

सरोदे ने बताया कि अभिजीत ने शिक्षा सुधार और पारदर्शिता की मांग को लेकर शिक्षाविद सोनम वांगचुक, अभिनेता प्रकाश राज, सामाजिक कार्यकर्ता विश्वंभर चौधरी और वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले सहित कई प्रमुख हस्तियों को भी अपने आंदोलन में शामिल होने का न्योता दिया है।

हालांकि, अभिजीत दिपके का कहना है कि उनका उद्देश्य कोई नया राजनीतिक दल खड़ा करना नहीं है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से उठाना है।

Published on:
04 Jun 2026 10:42 am