राष्ट्रीय

‘हैप्पी बर्थडे प्रधान, प्लीज रिजाइन’, जंतर मंतर से CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का शिक्षा मंत्री को खास तोहफा

CJP Demand Dharmendra Pradhan resignation: सीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने बच्चों की मौत का जिम्मेदार भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बताया है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
NEET Paper Leak, NEET UG 2026, Dharmendra Pradhan, NEET Exam Controversy, Fast Track Court, Bihar NEET Leak, NEET Security System, Paper Leak Mafia, NTA News, NEET Latest News,
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (फाइल फोटो - आईएएनएस)

Dharmendra Pradhan Birthday: नरेंद्र मोदी की सरकार में शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान का आज जन्मदिन है। वह 57 वर्ष के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बधाई संदेश देते हुए इस्तीफे की मांग की है। जंतर मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे व अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे दीपके ने खास अंदाज में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को विश किया।

अभिजीत दीपके ने सफेद बोर्ड पर लिखा, हैप्पी बर्थडे प्रधान, प्लीज रिजाइन (Happy Birthday, Pradhan. Please resign)। इसी दौरान CJP के समर्थक पीछे बर्थडे सॉन्ग गा रहे थे। जिसका वीडियो कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो अब तेजी से वायरल भी हो रहा है।

'हम इस्तीफा पत्र लिख दे रहे हैं, आप सिर्फ साइन कीजिए'

अभिजीत दीपके ने वीडियो में कहा कि धर्मेंद्र प्रधान आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस खास मौके पर आप हमारे लिए एक काम करें। आप इस्तीफा दे दें। उन्होंने आगे कहा कि हम गिफ्ट के रूप में आपका इस्तीफा पत्र बनाकर देते हैं। आप सिर्फ उस पर अपना हस्ताक्षर कर दें। मालूम हो कि अभिजीत दीपके व CJP समर्थक नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रधान से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वह बीते 7 दिनों से अपनी मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

'अभी तक जानकारी नहीं दी क्यों सस्पेंड हुआ हमारा अकाउंट'

वहीं, दीपके बीते दिनों इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक समिति के सामने पेश हुए। यह मामला उनके ग्रुप का X अकाउंट रोके जाने से जुड़ा था। दीपके ने समिति से कहा कि उन्हें अभी तक यह जानकारी नहीं दी गई कि CJP का अकाउंट क्यों संस्पेंड किया गया। उन्होंने समिति के सामने सवाल उठाया कि नीट पेपर लीक मामले में ऐसी गोपनीयता क्यों नहीं बरती गई। उन्होंने कहा कि सब कुछ गोपनीय है, तो फिर नीट पेपर को भी गोपनीय रखना चाहिए। वह लीक क्यों हुआ? ये आत्महत्याएं नहीं होती।

बच्चों की मौत के जिम्मेदार हैं धर्मेंद्र प्रधान

अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं ले सकते? भाजपा तो दावा करती है कि पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवा दिया। क्या पीएम मोदी पेपर लीक नहीं रुकवा सकते हैं? उन्होंने कहा कि आत्महत्या के लिए धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदार हैं। जानकारी के अनुसार, NEET पेपर लीक मामले को लेकर कम से कम 17 छात्रों ने आत्महत्या की है।

वांगचुक ने दिया सरकार को अल्टीमेटम

वहीं, जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार को घोषणा की कि अगर सरकार कथित NEET पेपर लीक से जुड़ी मांगों पर जवाब नहीं देती है, तो वह 28 जून से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, वांगचुक ने कहा कि वह सरकार से जवाब के लिए 27 जून तक इंतजार करेंगे और अगर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई तो अगले दिन उपवास शुरू कर देंगे।

Published on:
26 Jun 2026 07:31 am