राष्ट्रीय

एयर इंडिया टर्बुलेंस मामला: केबिन क्रू ने चिल्लाकर कहा- कोई भी खड़ा न हो, सीट बेल्ट बांध लें; 30 सेकंड का वीडियो वायरल

फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस के दौरान हड़कंप मच गया था। केबिन क्रू ने चिल्लाकर यात्रियों को सीट बेल्ट बांधने की चेतावनी दी, जबकि 30 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना में 12 लोग घायल हुए, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित दिल्ली पहुंच गए।
2 min read
Aug 05, 2026
Air India turbulence
Air India turbulence (Photo-वायारल वीडियो का स्क्रीनशॉट-Enhanced by ChatGPT)

Air India Turbulence Update : नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हवा में अचानक टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी। अब इस घटना का सोशल मीडिया पर 30 सेकंड का एक वायरल हो रहा है, जिसमें विमान के अंदर का खौफनाक मंजर साफ देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत में केबिन क्रू सदस्य घबराकर चिल्लाते हुए यात्रियों से कह रही हैं कि कृपया अपनी सीट बेल्ट बांध लें।

कोई भी खड़ा न हो। सीट बेल्ट बांध लें। टर्बुलेंस इतना भयानक था कि ओवरहेड बिन्स के फ्लैप टूटकर बीच के रास्ते पर गिर गए, छत (सीलिंग) में दरारें आ गईं और यात्रियों का सामान फर्श पर बिखर गया। खौफ के माहौल में यात्री एक-दूसरे के हाथ पकड़कर हौसला बढ़ाते दिखे, जबकि एक महिला सिर पकड़कर बैठी नजर आई।

बता दें कि विमान में अचानक आए टर्बुलेंस के चलते 8 यात्रियों और 4 केबिन क्रू मेंबर्स सहित कुल 12 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राहत की बात यह रही कि सभी 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स दिल्ली में सुरक्षित लैंड कर गए।

'लगा आज नहीं बचेंगे'

वीडियो बनाने वाली यात्री मिंचेन ने इसे अपनी जिंदगी के सबसे बुरे 2 घंटे बताया। उन्होंने कहा कि मैंने लोगों को हवा में उछलते और सिर टकराते देखा। मुझे लगा था कि हम नहीं बच पाएंगे। सीट बेल्ट का साइन बंद होने पर भी बेल्ट बांधकर रखनी चाहिए। इटली निवासी यात्री विवियाना ने बताया कि अचानक विमान ऊंचाई से नीचे गिरा। मेरी बहन उछलकर ऊपर जा टकराई और मां के सिर में चोट आई। पीछे बैठे व्यक्ति के चेहरे से खून बह रहा था। हम बुरी तरह डर गए थे।

एयर इंडिया का बयान

एयर इंडिया के अनुसार, दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग के बाद मामूली रूप से घायल यात्रियों और क्रू मेंबर्स को हवाई अड्डे पर ही प्राथमिक चिकित्सा दी गई। इसके बाद विस्तृत जांच और इलाज के लिए 8 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Updated on:
05 Aug 2026 03:15 pm
Published on:
05 Aug 2026 03:09 pm
Also Read
View All
‘एक सीट हारने से नेता नहीं बदलता, पढ़े-लिखे लोग समझेंगे गणित’; प्रशांत किशोर के बयान पर बोले संजय सरावगी

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग को 3 दिन का अल्टीमेटम, पुराने नोटिस पर मांगा जवाब- IT मंत्रालय और मेटा के बीच कल भी बैठक

विशेष सत्र की अटकलों के बीच कांग्रेस का बयान: केसी वेणुगोपाल बोले- ‘परिसीमन पर हमारा स्टैंड बिल्कुल क्लियर है’

तमिलनाडु विधानसभा में आमने-सामने विजय और उदयनिधि स्टालिन, गिरफ्तारी के अगले दिन CM पर साधा निशाना

राम मंदिर मुद्दे पर लोकसभा में कांग्रेस, CPI और सपा पर बरसे किरेन रिजिजू, बोले- ‘देश और भगवान राम से मांगें माफी’