राष्ट्रीय

वायुसेना ने संभाला मोर्चा, भारतीयों को रोमानिया से लाएगा C-17 ग्लोबमास्टर

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार लगातार अपनी मुहिम तेज कर रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए वायुसेना को निर्देश दिया है। इसके साथ ही अब वायुसेना का सी-17 विमान यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाएगा।
2 min read
• •
Updated: 2 Mar 2022, 7:23 AM IST
Airforce C 17 Aircraft Will Go to Evacuate Indians From Ukraine
Airforce C 17 Aircraft Will Go to Evacuate Indians From Ukraine

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 6वें दिन भी युद्ध जारी है। इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए भारत सरकार लगातार अपनी मुहिम तेज कर रही है। इसी कड़ी में अब वायुसेना को भी इस मुहिम में जोड़ दिया गया है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायुसेना को निर्देश दिया है कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने में मदद करे। इसके साथ ही वायुसेना के कई सी-17 विमानों इस काम में लगाया जा रहा है। खास बात यह है कि ये विमान अपने साथ भारत से राहत सामग्री भी लेकर जाएंगे। यूक्रेन से अब तक 2016 भारतीय वापस लौट चुके हैं। मंगलवार को भी कई भारतीय छात्रों की वतन वापसी होने वाली है।


यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं। इस बीच मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब फंसे हुए छात्रों को एयरफोर्स की मदद से निकालने का निर्णय लिया है। सोमवार तक यूक्रेन में करीब 16 हजार छात्र और नागरिक फंसे होने की बात सामने आई थी। सरकार अब तक 7 विशेष उड़ानों के जरिए छात्रों की वतन वापसी कर चुकी है।

यह भी पढ़ें - यूक्रेन से आए MBBS छात्रों के सामने बड़ी मुश्किल, भारतीय शिक्षण संस्थानों में नहीं कर पा रहे नामांकन


पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों और नागरिकों को यूक्रेन से सकुशल निकालने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' से अब वायुसेना को भी जोड़ दिया है। बता दें कि हंगरी, पोलैंड, स्लोवाकिया समेत 5 देशों के रास्ते भारत सरकार अपने नागरिकों को स्वदेश लाने का काम कर रही है।


8000 लोगों की अबतक हुई वापसी

वायु सेना के हवाई जहाजों के ऑपरेशन में शामिल होने के बाद भारतीयों के लौटने की प्रक्रिया और तेज होगी। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक पहली एडवाइजरी जारी होने के बाद से अब तक 8 हजार लोगों को यूक्रेन से निकाला जा चुका है। माना जा रहा है कि मंगलवार को ही भारतीय वायु सेना के कई C-17 विमान ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान शुरू कर सकते हैं।


चार केंद्रीय मंत्री भी भेजे गए

यूक्रेन से भारतीयों की वापसी को लेकर मोदी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस कड़ी में सोमवार को चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन की सीमा से लगे देशों तक भेजे जाने का फैसला लिया गया। इसके तहत केंद्रीय मंत्री ज्योतिराधित्य सिंधिया, किरण रिजिजू वीके सिंह और हरदीप सिंह पुरी को भारतीयों की मदद की जिम्मेदारी दी गई है। ज्योतिराधित्य सिंधिया रोमानिया और मोलदोवा, किरण रिजिजू स्लोवाकिया, हरदीप सिंह पुरी हंगरी और जबकि वीके सिंह पोलैंड जाएंगे।

यह भी पढ़ें - राष्ट्रपति जेलेंस्की का फैसला, 'युद्ध का अनुभव' रखने वाले कैदी अब यूक्रेन की रक्षा के लिए लड़ेंगे

Updated on:
2 Mar 2022, 7:23 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

तमिलनाडु थेनी जेल ब्रेक मामले में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट सेवा से बर्खास्त

जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम