30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रपति जेलेंस्की का फैसला, ‘युद्ध का अनुभव’ रखने वाले कैदी अब यूक्रेन की रक्षा के लिए लड़ेंगे

रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपित वोलिडीमीर जेलेंस्की ने बड़ा फैसला लिया है। जेलेंस्की ने अपने देश में युद्ध के अनुभव वाले कैदियों को रिहा करने निर्णय लिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, ‘जब मैं राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहा था। उस समय मैंने कहा था कि हर कोई राष्ट्रपति हैं, क्योंकि हम सभी अपने देश और हमारे सुंदर यूक्रेन के लिए जिम्मेदार हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 28 Feb 2022, 4:26 PM IST

Ukraine President Zelensky Big Decision to Release Prisoners with combat Experience

Ukraine President Zelensky Big Decision to Release Prisoners with combat Experience

रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच जंग पांचवे दिन भी जारी है। अपने देश की सुरक्षा के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की हर संभव कदम उठा रहे हैं। इस बीच जेलेंस्की ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत अब युद्ध के अनुभव वाले कैदियों को जेलों से रिहा किया जाएगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए जो भी कड़े कदम उठाने पड़े हम पीछे नहीं हटेंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, ‘जब मैं राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहा था। उस समय मैंने कहा था कि हर कोई राष्ट्रपति हैं, क्योंकि हम सभी अपने देश और हमारे सुंदर यूक्रेन के लिए जिम्मेदार हैं।


यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि अब ऐसा वक्त आ गया है, जब देश का हर नागरिक इसकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि ये वक्त आ गया है जिसने दिखाया है कि हम में से हर कोई एक योद्धा है। सभी योद्धा अपनी जगह पर हैं और मुझे विश्वास है कि हम में से हर कोई जीतेगा।

यह भी पढ़ें - यूक्रेन की 'युद्ध नीति' की 7 खास बातें, जिसने पुतिन समेत दुनिया को हैरान कर दिया


हॉट स्पॉट पर लड़ेंगे कैदी

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि, यूक्रेन युद्ध के अनुभव वाले कैदियों को रिहा करेगा। जेलेंस्की ने कहा कि यह एक कठिन नैतिक विकल्प था, लेकिन देश की रक्षा के लिए यह आवश्यक था। उन्होंने कहा कि कैदी सबसे हॉट स्पॉट पर लड़ेंगे।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के इच्छुक होने पर यूक्रेन सैन्य अनुभव वाले कैदियों को रिहा करेगा। दरअसल जेलेंस्की का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब बेलारूस में रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत हो रही है।


बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूसी सैनिकों से हथियार डालने की अपील भी की है। उन्होंने कहा, ‘अपनी जिंदगी बचाओ और यहां से चले जाओ।’ जेलेंस्की ने कहा, ‘उन्होंने नई विशेष प्रक्रिया के तहत यूरोपियन यूनियन में तत्काल विलय के लिए कहा है।’

दरअसल यूक्रेन ने पहले बेलारूस में बातचीत करने से इनकार किया था। कहा था कि, जिस जमीन से हमारे दुश्मन को आने का रास्ता दिया गया हो वहां बात करना संभव नहीं है। हालांकि बाद यूक्रेन बातचीत के लिए तैयार हो गया। इस वार्ता से बहुत उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि ये युद्ध की दिशा तय कर सकता है।

यह भी पढ़ें - यूक्रेन की युवितयों को बुला रहे रूसी सैनिक, भेज रहे ऐसे मैसेज