आंद्रेई, अलेक्जेंडर, ग्रेगरी और माइकल सहित दर्जनों रूसी सैनिकों की ओर से यूक्रेन की महिलाओं को आकर्षित करने के लिए प्रोफाइल डेटिंग ऐप क्रिएट की गई हैं। Dasha Synelnikova नाम की एक युवती ने बताया कि बीते कुछ दिन से Tinder पर कई रूसी सैनिक उन्हें संदेश भेज रहे हैं। इस संदेश के जरिए ये सैनिक उन्हें अपने पास बुला रहे हैं।
33 साल की Dasha Synelnikova ने एक अंग्रेजी अखबार को को बताया- ‘मैं यूक्रेन के Kyiv में रहती हूं, लेकिन एक दोस्त ने मुझे बताया कि Tinder पर बहुत सारे रूसी सैनिक आ गए हैं। यही वजह है कि मैंने अपनी लोकेशन सेटिंग को बदल दिया। अब मैंने इसे Kharkiv कर दिया। लेकिन यहां भी मुझे रूसी सैनिकों के मैसेज आने लगे।