
Republic Day Parade: देश भर में आज गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत तिरंगामय हो चुका है। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली में हो रहा है। जहां 90 मिनट के परेड में देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का अनूठा मिश्रण पेश किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सलामी लिए जाने के बाद कर्तव्य पथ पर भारतीय सैन्य टुकड़ियां अपनी अत्याधुनिक शक्तियों का प्रदर्शन कर रही है। 27 वायु रक्षा मिसाइल रेजिमेंट की ओर से आकाश मिसाइल सिस्टम की झांकी निकाली गई। अमृतसर एयरफील्ड का नेतृत्व कैप्टन सुनील दशरथ और 512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट (एसपी) की लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने किया। आकाश मिसाइल भारत की अत्याधुनिक मिसाइलों में से एक मानी जाती है। यहां जानिए इसकी खासियतें।
आकाश मिसाइल की खासियतें-
आकाश मिसाइल जमीन से हवा में मार करने वाली भारत की सबसे खतरनाक मिसाइलों में से एक है। आकाश प्राइम में स्वदेशी एक्टिव RF सीकर लगा है, जो दुश्मन के टारगेट को पहचानने की सटीकता को बढ़ाता है। रिपब्लिक डे परेड में इसकी झांकी कतर्व्य पथ पर निकाली गई।
आकाश मिसाइल की 40 से 80 किमी तक रेंज
आकाश-एनजी यानी आकाश न्यू जेनरेशन मिसाइल का सफल परीक्षण भी हो चुका है। आकाश-एनजी जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। इसे भारतीय वायुसेना के लिए बनाया गया है। इसकी रेंज 40 से 80 किलोमीटर है।
यह भी पढ़ें - Republic Day Parade में पहली बार हो रही ये खास चीजें, जानिए डिटेल्स
दुश्मन देशों की मिसाइलों को स्कैन कर सकता है आकाश
साथ ही आकाश मिसाइल में एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड ऐरे मल्टी फंक्शन राडार (MFR) लगा है जो एकसाथ कई दुश्मन मिसाइलों या विमानों को स्कैन कर सकता है। फिलहाल भारत में आकाश के तीन वैरिएंट मौजूद हैं- पहला आकाश एमके- इसकी रेंज 30KM है। दूसरा आकाश एमके.2 - इसकी रेंज 40KM है. इनकी गति 2.5 मैक यानी 3087 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
यह भी पढ़ें - कर्तव्य पथ पर परेड शुरू, पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति ने ली सलामी