राष्ट्रीय

‘अमित शाह जाहिलों की फौज के सरदार’, कांग्रेस के इस बड़े नेता ने दिया विवादित बयान

कांग्रेस के पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर एक विवादित बयान दिया, जिसमें उन्होंने उन्हें "जाहिलों की फौज का सरदार" कहा।
2 min read
Dec 11, 2025
अमित शाह को लेकर कांग्रेस नेता ने दिया विवादित बयान
अमित शाह को लेकर कांग्रेस नेता ने दिया विवादित बयान (Photo-IANS)

बिहार में कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने शाह को ‘जाहिलों की फौज के सरदार’ बताया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि गांधी की आत्मा को अमित शाह गाली दे रहे हैं। महात्मा गांधी के फैसले और स्वतंत्रता संग्राम के आदोलन की जीत की वजह से देश से अंग्रेज भागे। 

‘बेतुकी बातें करते हैं अमित शाह’

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में अमित शाह और उनके पूर्वजों का क्या रोल है? देश में जवाहरलाल नेहरू से लेकर सरदार पटेल तक का दूसरा रोल मॉडल तैयार नहीं हो सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जाहिलों की फौज के सरदार हैं। बेतुकी बातें करते हैं। 

‘विपक्ष के सवालों का जवाब देना चाहिए’

कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सही कहा था कि अमित शाह को विपक्ष के सवालों का जवाब देना चाहिए। विपक्ष के आज के सवाल हैं एसआईआर, बेरोजगारी और देश की आर्थिक स्थिति। इन सवालों का शाह को जवाब देना चाहिए।

लोकतांत्रिक व्यवस्था का गला घोट रही सरकार

उन्होंने कहा कि यह देश लोकतांत्रिक व्यवस्था और मूल्यों पर चलना चाहिए। यह बात हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने कही थी। इन्होंने बताया था कि मूल्य क्या होगा? मूल्य यह होगा कि देश के कमजोर व्यक्ति की आवाज विधानसभा और संसद में उठनी चाहिए। लेकिन मौजूदा सरकार इसका गला घोट रही है।

गृह मंत्री के बयान पर क्या बोले राहुल गांधी

बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस दौरान कई मुद्दों पर बहस की जा रही है, जिसमें एसआईआर का भी शामिल है। गुरुवार को सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कल अमित शाह घबराए हुए थे, उनके हाथ कांप रहे थे और उन्होंने गलत भाषा का भी इस्तेमाल किया। वे मानसिक दबाव में है। 

Updated on:
11 Dec 2025 06:51 pm
Published on:
11 Dec 2025 06:51 pm