राष्ट्रीय

Earthquake in Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई तीव्रता

Earthquake in Jammu & Kashmir: बीती रात जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। देर रात जब लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे तब 3.9 तीव्रता का भूंकप आया। इससे कुछ लोगों में दहशत का माहौल हो गया।  
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2022, 8:32 AM IST
earthquake_rep.jpg
An Earthquake of Magnitude 3.9 Occurred in Jammu Kashmir

Earthquake in Jammu & Kashmir: सोमवार देर रात जम्मू कश्मीर में भूकंप आने से दहशत का माहौल हो गया। हालांकि देर रात आए भूकंप का अहसास बहुत कम लोगों को हुआ। क्योकिं जिस समय भूकंप के झटके महसूस किए गए उस समय ज्यादातर लोग गहरी नींद में सो रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के कटरा में सोमवार देर रात करीब दो बजकर 20 मिनट पर भूकंप आया।

भूकंप के झटके वैष्णो देवी मंदिर के आस-पास भी महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई। बताया गया कि भूकंप का एपीसेंटर जमीन से 10 किमी गहराई में था। वहीं इस भूकंप का केंद्र कटरा था। जिसका असर आस-पास के कुछ इलाकों में भी महसूस किया गया। भूकंप के केंद्र के बारे में बताया गया कि कटरा से 61 किमी पूर्व की ओर भूकंप का केंद्र था।


इससे पहले रविवार को राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार बीकानेर में रविवार देर रात आए भूकंप की तीव्रता 4.1 थी। वहीं बीते हफ्ते शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भूकंप आया था। लखनऊ में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई थी। लेकिन इस भूकंप का एपीसेंटर जमीन से 82 किमी गहराई में था। इस कारण कोई नुकसान नहीं हुआ।


इधर बीती रात जम्मू कश्मीर में आए भूकंप से किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने बताया कि अभी तक भूकंप से किसी प्रकार की कोई क्षति की जानकारी नहीं मिली है। उल्लेखनीय हो कि कटरा में इस समय वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा चल रही है। जिसमें पूरे देश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। भूकंप की जानकारी मिलते ही वैष्णो देवी की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं के परिजनों की चिंता बढ़ गई। लेकिन परिजनों से बात करने के बाद इन लोगों ने राहत की सांस ली।

Published on:
Also Read
View All