30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ समेत कई शहरों में भूकंप के झटके, सहमे लोग

Earth quake tremors in many cities including Lucknow people stunned शुक्रवार देर रात 1.12 बजे राजधानी लखनऊ सहित यूपी के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लखीमपुर खीरी, बरेली, सीतापुर में भी भूकंप के झटके आए। यहां तक दिल्ली और एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। Lucknow, Earth quake, tremors, many cities, people stunned, Uttar Pradesh
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Aug 2022, 10:13 AM IST

लखनऊ समेत कई शहरों में भूकंप के झटके, सहमे लोग

लखनऊ समेत कई शहरों में भूकंप के झटके, सहमे लोग

भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाने के बाद शुक्रवार देर रात 1.12 बजे राजधानी लखनऊ सहित यूपी के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लखीमपुर खीरी, बरेली, सीतापुर में भी भूकंप के झटके आए। यहां तक दिल्ली और एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप ऐसे वक्त में आया जब लोग देर रात बेसुध होकर सोए रहे थे। भूकंप के झटके महसूस करने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप के झटके तेज थे पर किसी भी तरह के जानमाल की सूचना नहीं है। पर लोग सहमे हुए दिखाई दिए। लखीमपुर खीरी में 20 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी एनसीएस ने बताया कि, भूकंप के झटके लखनऊ के उत्तर.पूर्व में महसूस किए गए। भूकंप शुक्रवार देर रात 1.12 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई। भूकंप की गहराई जमीन से 82 किमी नीचे थी। भूकंप विज्ञान के राष्ट्रीय केंद्र ने ट्वीट कर बताया कि, 5.2 तीव्रता का भूकंप 20.08.2022, 01.12.47 बजे, लैटिट्यूड 28.07 और लॉन्गिट्यूड 81.25 गहराई 82 किमी, स्थान लखनऊ, उत्तर प्रदेश के 139 किमी एनएनई पर आया।

यह भी पढ़ें -मैं जिंदा हूं साहब... हाथ में तख्ती लटकाए दर-दर लगा रहा है गुहार

नेपाल का सनोश्री तारताल था भूकंप का केंद्र

बताया जा रहा है कि, भूकंप का केंद्र नेपाल का सनोश्री तारताल था। भूकंप का असर चीन के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया। अब तक, भूकंप के कारण किसी के हताहत, नुकसान या क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं है। हालांकि, झटके के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें - यूपी में नगर निगम चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, चौंके लोग

दिन में उत्तराखंड में भी आया था भूकम्प

शुक्रवार को ही दिन में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ इलाके में दोपहर 12.55 बजे, 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था। एनसीएस ने कहा कि, जम्मू.कश्मीर के हेनले गांव के दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता का एक और भूकंप आया था।