
Assam Exit Polls Result: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सबकी नजरें एग्जिट पोल पर टिकी हैं। आज शाम 6:30 बजे से अलग-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। इस बार असम में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच माना जा रहा है। 9 अप्रैल को एक ही चरण में हुए मतदान के बाद 4 मई को होने वाली मतगणना से पहले एग्जिट पोल ने राज्य का सियासी पारा हाई कर दिया है।
चुनाव आयोग के तजा आंकड़ों के मुताबिक, असम विधानसभा चुनाव 2026 में कुल 85.21 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा 2021 के विधानसभा चुनाव (82.04%) से काफी अधिक है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि मतदान के प्रतिशत में यह उछाल राज्य में किसी बड़ी लहर का संकेत हो सकता है। अब देखना यह है कि यह भारी मतदान हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार की वापसी कराता है या कांग्रेस के लिए सत्ता का रास्ता खोलता है।
| सर्वे एजेंसी | भाजपा (सीटें) | कांग्रेस (सीटें) | अन्य |
|---|---|---|---|
| मैट्रिज | 85-95 | 25-32 | 6-12 |
| आजतक एक्सिस माय इंडिया | 88-100 | 24-36 | 0-3 |
| जेबीसीआई-टाइम्स नाउ | 88-101 | 23-33 | 2-5 |
| पीपल्स पल्स | 83-91 | 23-31 | 3-5 |
| पोल डायरी | 86-101 | 15-26 | 3-7 |
| चाणक्य स्ट्रेटेजीज | 88-98 | 22-32 | 3-5 |
| पीमारक्यू | 82-94 | 30-40 | 1-5 |
Assembly Elections 2026 Live Updates यहां देखें।
अगर 2021 के चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो बीजेपी ने 60 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी धाक जमाई थी।
| राजनीतिक दल/गठबंधन | कुल जीती गईं सीटें | वोट शेयर (%) |
| भारतीय जनता पार्टी (BJP) | 60 | 33.2% |
| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) | 29 | 29.7% |
| ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) | 16 | 9.3% |
| असम गण परिषद (AGP) | 09 | 7.9% |
| यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (UPPL) | 06 | 3.4% |
| बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF) | 04 | - |
| अन्य/निर्दलीय | 02 | - |
| कुल सीटें | 126 | 100% |
इस बार की सबसे चर्चित सीटों में से एक शिवसागर है। यहां राइजर दल के अखिल गोगोई, बीजेपी के कुशल दुवारी और एजीपी (AGP) के प्रदीप हजारिका के बीच त्रिकोणीय और कड़ा मुकाबला है। 2021 में अखिल गोगोई ने जेल में रहते हुए निर्दलीय चुनाव जीता था, लेकिन इस बार समीकरण काफी बदले हुए नजर आ रहे हैं।
असम में बीजेपी ने जहां विकास और सुरक्षा को मुद्दा बनाया, वहीं कांग्रेस ने बदलाव और रोजगार के वादे के साथ चुनाव लड़ा है। एग्जिट पोल के आंकड़े आज शाम 6:30 बजे जारी होंगे, जो 4 मई के आधिकारिक परिणामों का एक स्पष्ट पूर्वावलोकन पेश करेंगे।
(खबर अपडेट की जा रही है…)