
संसद के मानसून सत्र के दौरान लगातार बहस और चर्चा का दौर जारी है। इस बीच सोमवार को उस वक्त हर कोई चौंक गया जब भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया कि बांग्लादेशी मुसलमान आदिवासी लड़कियों को फंसाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, शादी के झांसे देकर ये मुसलमान आदिवासी लड़कियों की जिंदगियों के साथ खेल रहे हैं। झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि राज्य में तेजी से इस्लामीकरण हो रहा है। बीजेपी सांसद ने दावा किया कि, बांग्लादेश से हर वर्ष बड़ी संख्या में मुस्लिम झारखंड में घुसपैठ कर रहे हैं। इतना ही नहीं यहां आकर वे भोली-भाली आदिवासी लड़कियों को शादी के झांसे में फंसाने में जुट जाते हैं।
बीजेपी सांसद ने बांग्लादेशी मुस्लिमों पर ना सिर्फ आदिवासी लड़कियों को फंसाने का आरोप लगाया बल्कि, साइबर अपराध और गायों की तस्करी में शामिल होने की भी बात कही।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि, ये बांग्लादेशी घुसपैठिए ना सिर्फ हिंदुओं बल्कि प्रदेश के मुसलमान भाइयों का भी रोजगार छीन रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ''मैं इस सदन में 13-14 साल से झारखंड में घुसैपठ का मुद्दा उठाता रहा हूं। बांग्लादेश से जुड़े होने के कारण हमारे यहां घुसपैठ एक बड़ी समस्या बनती जा रही है।'
यह भी पढ़ें - Jharkhand: मनी लॉन्ड्रिंग केस में IAS पूजा सिंघल को ED ने किया गिरफ्तार
दुबे ने मानसून सत्र के दौरान के संसद में अपनी बात रखते हुए कहा कि, इन दिनों ये घुसपैठिए नए ट्रेंड पर काम कर रहे हैं, इसके तहत ये लोग प्रदेश की आदिवासी लड़कियों को फुसलाकर उनसे शादी रचा रहे हैं। बीजेपी सांसद ने जिला परिषद की अध्यक्ष का एक उदाहरण भी साझा किया।
बीजेपी सांसद दुबे ने कहा कि, प्रदेश में इस्लामीकरण की कोशिशश की जा रही है। देश के जितने साइबर क्राइम होते हैं, वे सारे साइबर क्रिमनल संथाल परगना में हैं। गोड्डा, देवघर, जामताड़ा, देवघर, साहिबगंज में बड़ी संख्कया में साइबर अपराधी तैयार किए जा रहे हैं।
दुबे ने दावा किया कि, गोड्डा से लेकर देवघर तक जहां भी चले जाएं आपको रात में लाखों-लाख गायें जाती दिखेंगी। वह सब बांग्लादेश जा रही हैं।
यह भी पढ़ें - झारखंड में झामुमो-कांग्रेस सरकार गिराने के लिए बीजेपी ने दिए थे 50 लाख