17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jharkhand: मनी लॉन्ड्रिंग केस में लंबी पूछताछ के बाद IAS पूजा सिंघल को ED ने किया गिरफ्तार

झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग केस में IAS अधिकारी पूजा सिंघल को ED ने कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार ED के अधिकारियों के कई सवालों का पूजा सिंघल जवाब नहीं दे पाईं। इससे पहले इस मामले में उनके पति अभिषेक झा के सीएन सुमन कुमार को ईडी ने गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 11 May 2022, 6:48 PM IST

Jharkhand: मनी लॉन्ड्रिंग केस में लंबी पूछताछ के बाद IAS पूजा सिंघल को ED ने किया गिरफ्तार

Jharkhand: मनी लॉन्ड्रिंग केस में लंबी पूछताछ के बाद IAS पूजा सिंघल को ED ने किया गिरफ्तार

मनरेगा घोटाला, आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों से घिरीं झारखंड की खनन और उद्योग सचिव IAS पूजा सिंघल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। ED ने झारखंड खनन सचिव पूजा सिंघल को मनरेगा फंड के कथित गबन और अन्य आरोपों से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में गिरफ्तार किया है। 17 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने उन पर कार्रवाई की है। बीते दिनों ईडी ने पूजा सिंघल के करीबियों के रांची और बाकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे थे। छापे के दौरान ईडी को 19 करोड़ से अधिक कैश और कई अहम दस्तावेज मिले थे।

आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस पूजा सिंघल को ED द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "काले धन की मैया पूजा सिंघल IAS, झारखंड में मुख्यमंत्री जी ने इन्हें माइनिंग व उद्योग विभाग लूटने के लिए दिया था को ED ने आज रॉंची में गिरफ़्तार कर लिया, सूचना अनुसार इन्होंने पैसे के खेल में राजनेता के भूमिका का भी खुलासा किया है।"

बता दें ये मामला कई साल पुराना है, झारखंड में 2009-10 में मनरेगा घोटाला हुआ था। इसी मामले में कुछ दिन पहले ही ED ने एक साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान में रेड डाली थी। ED ने आईएएस पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा, सीएम सुमन कुमार से जुड़े ठिकानों पर छापे मारे। रांची में चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार के ठिकाने पर रेड के दौरान करोड़ों रुपए का काला कैश बरामद हुआ। इस रेड के दौरान 19 करोड़ 31 लाख रुपए बरामद किए गए। इसमें से 17 करोड़ पूजा सिंघल के चार्टर्ड अकाउंटेंट के आवास से बरामद किए गए, और बाकी रुपए एक कंपनी से मिले थे।

यह भी पढ़ें: JSSC Recruitment 2022: झारखंड नगरपालिका सेवा में 921 पदों पर निकली भर्ती, जानिए क्या है जरूरी योग्यता

दो दिन तक चली छापेमारी में 300 करोड़ रुपए के दस्तावेज भी जब्त किए गए। इसके बाद जांच एजेंसी ने पूछताछ का सिलसिला शुरू किया। पहले सीए सुमन कुमार से पूछताछ की गई। इसके बाद पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से पूछताछ हुई। दोनों को आमने-सामने बिठाकर भी सवाल-जवाब किए गए। सूत्रों के मुताबिक, पूजा सिंघल के पति को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। पूजा से पहले उनकी सीए सुमन कुमार के खिलाफ भी ईडी की कार्रवाई हो चुकी है। वे पांच दिन की ईडी रिमांड पर जा चुकी हैं। कल उन्हें स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Cyclone Asani: आंध्र प्रदेश की तरफ मुड़ा 'असानी' तूफान, रेड अलर्ट जारी, बोर्ड परीक्षा स्थगित