चक्रवाती तूफान 'असानी' ने 24 घंटे में ही अपना रास्ता बदल लिया है। तूफान 'असानी' के आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने के साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के तटीय क्षेत्रों के लिए तूफान, कई क्षेत्रों में भारी वर्षा, आंधी और तेज हवाओं और स्थानीय क्षेत्र में बाढ़ को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट के बाद आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, BIEAP ने आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 को स्थगित करने का निर्देश जारी कर दिया है। परीक्षा आज बुधवार, 11 मई, 2022 को आयोजित की जाने वाली थी। एपी इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा चक्रवात आसनी के कारण स्थगित कर दी गई है।