राष्ट्रीय

बेगूसराय गोलीकांडः SP ने पुलिस के 7 जवानों को किया सस्पेंड, 5 संदिग्ध हिरासत में, दो के पास से मिले कई हथियार

Begusarai Mass Shooting: बेगूसराय जिले में मंगलवार शाम हुई गोलीबारी मामले की जांच के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की है। जो बेगूसराय के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी छापेमारी कर रही है। मामले में अभी तक 5 संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।  

2 min read
Begusarai Mass Shooting 2 Suspect caught in Samstipur, 7 Police jawan Suspended

Begusarai Mass Shooting: बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार देर शाम हुई अंधाधूंध गोलीबारी की घटना में एसपी ने प्रेस कॉफ्रेंस कर अभी तक हुई कार्रवाई की जानकारी दी है। बेगूसराय एसपी ने योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस के सात जवानों को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया गया है। ये सबी पीसीआर कंट्रोलिंग में तैनात थे। एसपी ने बताया कि अभी तक पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

बेगूसराय एसपी ने बताया कि मामले की छानबीन के लिए चार टीमें गठित की गई है। जो पड़ोसी जिले के संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी कर रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जिससे हमे कुछ अहम सुराग भी मिले है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में जेल से निकले सभी लोगों को चिह्नित किया गया है। इनमें संदिग्धों की पहचान की जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस पेट्रोलिंग वाहनों की जांच की गई। जिसके बाद सात पीसीआर ऑपरेशन पुलिस जवानों को सस्पेंड किया गया।


एसपी ने बताया कि जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। चेक पोस्टों पर गहन जांच की जा रही है। अभी तक पांच संदिग्धों को डिटेन किया गया है। हमलोगों को जो भी इनपुट मिल रहे हैं, उसपर छानबीन कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में हमने दो बाइक पर सवार चार युवकों को चिह्नित किया है, जिन्होंने इस अपराध को अंजाम दिया। इस घटना के बाद समस्तीपुर से दो संदिग्धों को पिस्टल और गोली के साथ हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।


बेगूसराय के पड़ोसी जिले समस्तीपुर के उजियारपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार देर रात एनएच 28 पर बहिरा चौर के पास वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है। दोनों के पास से पिस्टल व काफी संख्या में कारतूस मिला है। दोनों की उम्र करीब 25-26 वर्ष है। दोनों बेगूसराय के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि दोनों ने बेगूसराय फायरिंग की घटना से अपने को अलग बताया है।


इधर इस बेगूसराय की घटना के खिलाफ बीजेपी लगातार सरकार पर हमला कर रही है। बेगूसराय सांसद और भाजपा के फायरब्रिगेड नेता गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा है। इस घटना में मारे गए पंचायत समिति सदस्य चंदन कुमार की शवयात्रा में भी गिरिराज सिंह शामिल हुए। उन्होंने सरकार से मृतक के लिए सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग की है।

Published on:
14 Sept 2022 03:45 pm
Also Read
View All