राष्ट्रीय

‘4 मई के बाद पंक्चर जोड़ेंगे टीएमसी के गुंडे’, योगी आदित्यनाथ ने बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर कर दी भविष्यवाणी

Yogi Adityanath In Bengal: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन योगी आदित्यनाथ ने धनखाली में टीएमसी पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने भ्रष्टाचार, माफियाराज और कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाया। योगी ने जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की और डबल इंजन सरकार का भरोसा जताया।

2 min read
Apr 27, 2026
Yogi Adityanath In Bengal(AI Image-ChatGpt)

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल अपने चरम पर पहुंच चुका है। दूसरे चरण के मतदान से पहले आज प्रचार का आखिरी दिन है, और इसी के साथ राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार रैलियां कर रहे हैं और विपक्ष पर तीखे हमले बोल रहे हैं। सोमवार को उन्होंने धनखाली विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। मंच से बोलते हुए उन्होंने सीधे ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा। योगी ने आरोप लगाया कि राज्य में टीएमसी के कार्यकर्ता जबरन कब्जे और दबंगई की राजनीति कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

‘मैं हमेशा केजरीवाल का आभारी रहूंगा’, AAP से बगावत करने वाले सांसद ने ऐसा क्यों कहा? पार्टी में फूट का कारण भी बता दिया

पंक्चर लगाएंगे टीएमसी के गुंडे- योगी आदित्यनाथ


उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि कोलकाता के बड़े बाजार इलाके में उन्होंने खुद देखा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर से जुड़ी एक ऐतिहासिक हवेली पर टीएमसी के झंडे लगा दिए गए थे। हालांकि बाद में कोर्ट के आदेश पर उन्हें हटाना पड़ा। योगी ने दावा किया कि अब पहले चरण के मतदान के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं में डर का माहौल है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 4 मई को परिणाम के बाद टीएमसी के गुंडे सड़कों पर पंक्चर लगाते दिखाई देंगे।

ममता बनर्जी पर लगाए आरोप


मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में यह भी कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत जो पैसा राज्य में आता है, वह सही लोगों तक नहीं पहुंच पाता। उनका आरोप था कि बीच में ही यह पैसा लूट लिया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर वे बदलाव चाहते हैं, तो भाजपा को मौका दें। योगी आदित्यनाथ ने टीएमसी पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पार्टी का नाम ही 'टेरर, माफियाराज और करप्शन' का प्रतीक बन गया है। साथ ही उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए टीएमसी पर चुप रहने का आरोप लगाया।

अपने भाषण में उन्होंने पश्चिम बंगाल की पुरानी पहचान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कभी यह राज्य संस्कृति, शिक्षा और विकास का केंद्र हुआ करता था, लेकिन अब यहां बेरोजगारी, बंद उद्योग और बदहाल किसान जैसे मुद्दे हावी हो गए हैं। सभा के अंत में योगी ने भरोसा जताया कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है। उनके मुताबिक, लोगों का समर्थन साफ संकेत दे रहा है कि राज्य में 'डबल इंजन' सरकार की संभावना मजबूत हो रही है।

ये भी पढ़ें

चुनाव के बाद से कहां गायब हैं केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, कांग्रेस में मुख्यमंत्री के लिए होड़, क्या इस साल बदलेगी सरकार?
Also Read
View All