राष्ट्रीय

Bengal Chunav: ‘मुस्लिमों की जमीन पर दुर्गा मंदिर बनवा रही ममता बनर्जी’, बाबरी वाले हुमायूं कबीर ने लगाया बड़ा आरोप

West Bengal Muslim Politics: हुमायूं कबीर ने कहा कि प्रदेश में मुसलमानों का वोट ममता बनर्जी को जाता है और तीन बार सीएम बनने के बाद मंदिर बनवा रही है।

2 min read
Apr 01, 2026
हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होने वाले मतदान को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने सीएम पर मुसलमानों की जमीन पर दुर्गा मंदिर बनवाने का भी आरोप लगाया है। साथ ही मुस्लिमों की अनदेखी करने की भी बात कही है।

बता दें कि हुमायूं कबीर ने विधानसभा चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन किया है। उन्होंने टीएमसी और बीजेपी के खिलाफ अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। 

ये भी पढ़ें

जब संसद में आगबबूला हो गई थी ममता बनर्जी, रामविलास पासवान की ओर शॉल फेंक इस्तीफा देने की कही थी बात

ममता की नीतियों पर उठाए सवाल

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नीतियों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुसलमानों का वोट ममता बनर्जी को जाता है और तीन बार सीएम बनने के बाद मंदिर बनवा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राजारहाट में ममता बनर्जी मुसलमानों की जमीन लेकर दुर्गा मंदिर का निर्माण करा रही है।

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए हुमायूं कबीर ने कहा कि जब वह हिंदुओं के लिए काम कर रही है, तो क्या मैं मुसलमानों के लिए काम नहीं कर सकता? 

महिलाओं के लिए किया वादा

मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनवाने वाले हुमायूं कबीर ने महिलाओं के लिए बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में हमारी सरकार बनती है तो हम महिलाओं को दी जाने वाली 1,500 रुपये की राशि को बढ़ाकर 3,500 रुपये देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार ममता बनर्जी की सरकार नहीं बनेगी। 

परिणाम हमारे लिए अच्छा होगा- कबीर

हुमायूं कबीर ने कहा कि मैंने AIMIM प्रेसिडेंट असदुद्दीन ओवैसी के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल 2026 का चुनाव दोनों पार्टियों के बीच अलायंस बनाकर लड़ने का फैसला किया है। आपको नतीजों का इंतजार करना होगा, जो ऑफिशियली 4 मई को अनाउंस किए जाएंगे। हमने 25 मार्च को अपने अलायंस का अनाउंसमेंट किया था। हमारी पार्टी के लिए रिजल्ट अच्छा होगा। 

असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा? 

एक रैली को संबोधित करते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडियन पॉलिटिक्स की असलियत यह है कि जिस कम्युनिटी की अपनी लीडरशिप होगी, वही सच्ची तरक्की और डेवलपमेंट देखेगी। मुसलमान अब सिर्फ वोटिंग मशीन बनकर रह गए हैं; हमारी जीत पक्की करो और तुम्हारी आवाज़ बुलंद होगी।

ये भी पढ़ें

Bengal Election: बंगाल में बीजेपी ने अपनाई दिल्ली वाली रणनीति, क्या ममता को मिलेगी चुनौती

Also Read
View All

अगली खबर