राष्ट्रीय

Bengal Politics: नंदीग्राम सीट छोड़ेंगे शुभेन्दु अधिकारी, जानें इसकी वजह

Suvendu Adhikari leaves Nandigram seat: शुभेन्दु अधिकारी ने भवानीपुर से विधायक बने रहने का निर्णय लिया है। उन्होंने नंदीग्राम सीट को छोड़ने का फैसला किया है।
2 min read
May 13, 2026
West Bengal government forms committee to review UCC draft Bill.
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेन्दु अधिकारी (Photo-IANS)

Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में सीएम पद की शपथ लेने के बाद शुभेन्दु अधिकारी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे नंदीग्राम सीट को छोडेंगे। दरअसल, विधानसभा चुनाव में शुभेन्दु ने दो सीटों (नंदीग्राम और भवानीपुर) से चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की थी। दरअसल, भवानीपुर से उन्होंने ममता बनर्जी को हराया था

नंदीग्राम में होगा उपचुनाव

शुभेन्दु अधिकारी द्वारा नंदीग्राम सीट छोड़ने के फैसले के बाद अब इस सीट पर उपचुनाव होगा। नियमों के अनुसार यदि कोई प्रत्याशी दो सीटों पर जीत दर्ज करता हैं तो उसे एक सीट छोड़नी होती है और उस सीट पर उपचुनाव होंगे। 

10 दिन में सीट छोड़ने का किया था वादा

बता दें कि शुभेन्दु अधिकारी ने दोनों विधानसभा सीट से जीतने के बाद 6 मई को कहा था कि 10 दिनों के अंदर दोनों में से एक सीट खाली कर देंगे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि इसका फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। 

नंदीग्राम का क्या रहा परिणाम

नंदीग्राम विधानसभा सीट पर 2026 के चुनाव में एक बार फिर बीजेपी नेता शुभेन्दु अधिकारी ने जीत दर्ज की। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पवित्र कर को करीब 9,665 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शुभेन्दु अधिकारी को 127301 वोट मिले, जबकि टीएमसी उम्मीदवार को लगभग 117636 लाख वोट प्राप्त हुए।

शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

बंगाल विधानसभा में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। सभी नए विधायकों ने पद और गोपनियता की शपथ ली। इस दौरान जरूरी औपचारिकताएं पूरी की गईं और पूरे सदन में राजनीतिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।

नंदीग्राम से 2021 में ममता को हराया था

2021 विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से शुभेन्दु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था। चुनाव आयोग के अनुसार शुभेन्दु अधिकारी ने लगभग 1,956 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। नंदीग्राम की यह सीट पूरे देश में चर्चा का केंद्र बनी रही, क्योंकि यह मुकाबला बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई माना गया।

किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती

विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) को 80 सीटें मिलीं। कांग्रेस और AJUP ने 2-2 सीटों पर जीत हासिल की। ​​इसके अलावा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) CPI(M) को 1 सीट मिली।

Updated on:
13 May 2026 02:12 pm
Published on:
13 May 2026 01:37 pm