राष्ट्रीय

‘ममता बनर्जी कुछ लेकर आई है, ‘Bengal Exit Poll के बाद भयंकर हंगामा, आधी रात को BJP कार्यकर्ताओं ने रोका TMC का वाहन

BJP vs TMC Clash: भवानीपुर में BJP और TMC के बीच तनाव बढ़ गया, जब BJP कार्यकर्ताओं ने TMC के वाहन को रोककर EVM से छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

2 min read
May 01, 2026
Bhabanipur election tension, West Bengal politics, BJP vs TMC clash, Mamata Banerjee news,
बंगाल में चुनाव के बाद ईवीएम को लेकर सियासत तेज (Photo-IANS)

Bengal Election 2026: बंगाल में एग्जिट पोल आने के बाद अब ईवीएम को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में उस समय तनाव बढ़ गया जब बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने टीएमसी के एक वाहन को रोक दिया। BJP कार्यकर्ताओं का आरोप था कि वाहन में संदिग्ध सामान ले जाया जा रहा है।

एक बीजेपी कार्यकर्ता ने दावा किया कि गाड़ी में कुछ गड़बड़ है। ममता बनर्जी कुछ लेकर आई हैं, इस गाड़ी को आगे नहीं जाने देंगे। वहीं दूसरे कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि TMC डुप्लीकेट मशीनें लगाकर छेड़छाड़ करने की कोशिश कर सकती है और सवाल उठाया कि काउंटिंग सेंटर के बाहर TMC का वाहन क्या कर रहा है।

स्ट्रॉन्ग रूम पहुंची सीएम ममता बनर्जी

मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम को लेकर प्रदेश में सियासी पारा हाई है। आधी रात को सीएम ममता बनर्जी कोलकाता स्थित स्ट्रॉन्ग रूम पहुंच गई और EVM की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य के कई हिस्सों से मशीनों में छेड़छाड़ की शिकायतें मिली हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि जब मैंने CCTV में देखा तो खुद निरीक्षण के लिए आई। शुरू में केंद्रीय बलों ने मुझे अंदर जाने से रोका, लेकिन नियमों के अनुसार उम्मीदवार और उनके एजेंट को स्ट्रॉन्ग रूम तक जाने की अनुमति होती है।

उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग पर भी पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि TMC को एकतरफा कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर EVM या मतगणना में गड़बड़ी की कोशिश हुई तो उनकी पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी।

बंगाल में हुआ रिकॉर्डतोड़ मतदान

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान में रिकॉर्ड 91.66% मतदान दर्ज किया गया, जो आज़ादी के बाद सबसे अधिक बताया जा रहा है। हालांकि, मतदान के दौरान TMC और BJP के बीच सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर भी तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

एग्जिट पोल्स की बात करें तो कई सर्वे में BJP को बढ़त दिखाई गई है। चाणक्य स्ट्रैटेजीज़ के अनुसार 294 सीटों वाली विधानसभा में BJP को 150-160 सीटें मिल सकती हैं, जबकि TMC को 30-40 सीटों तक सिमटने का अनुमान है।

Published on:
01 May 2026 10:16 am