Bihar Election: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल सामने आ गए है। एग्जिट पोल के मुताबिक प्रदेश में सरकार बदलने वाली नहीं है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान समाप्त हो गया है। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग हुई। 2025 के एग्जिट पोल नीतीश कुमार के लिए खुशखबरी लेकर आए है, तो वहीं तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। ज्यादातर एग्जिट पोल में NDA की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। आइए जानते है 2015 और 2020 में एग्जिट पोल ने किस पार्टी को कितनी सीटें दी थी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में दो बड़े और मजबूत गठबंधन आमने-सामने थेः एक था महागठबंधन और दूसरा एनडीए। महागठबंधन में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू, राजद और कांग्रेस शामिल थी। वहीं एनडीए में बीजेपी के साथ एलजेपी, जीतन राम मांझी की हम और रालोसपा शामिल थीं।
कुछ सर्वे ने एनडीए को बढ़ावा दिया, तो कुछ ने महागठबंधन को। ज्यादातर सर्वे में दोनों गठबंधनों को 100 से ज्यादा सीटें दी थी। लेकिन टुडेज चाणक्य के अनुमान सबसे अलग थे।
| एग्जिट पोल | NDA | महागठबंधन |
| टुडेज चाणक्य | 155 सीटें | 85 सीटें |
| आज तक सिसेरो | 113-127 | 111-123 |
| इंडिया टीवी सी-वोटर | 101-121 | 112-132 |
| एबीपी सर्वे | 108 | 130 |
| टाइम्स नाउ-सी वोटर्स | 111 | 122 |
| न्यूज नेशन | 115-119 | 120-124 |
| न्यूज एक्स- सीएनएक्स | 90-100 | 130-140 |
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में नीतीश कुमार ने एनडीए से हाथ मिला लिया था, जिसमें जेडीयू के साथ बीजेपी, मुकेश सहनी की वीआईपी और जीतन राम मांझी की हम शामिल थी। वहीं महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी शामिल थी। हालांकि 2020 में एग्जिट पोल के परिणाम काफी अलग-अलग रहे। कुछ सर्वे में एग्जिट पोल में एनडीए को पीछे दिखाकर महागठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया था। लेकिन अंत में एनडीए की सरकार बनी।
| एग्जिट पोल | NDA | महागठबंधन | अन्य |
| एबीपी- सी वोटर | 104-128 | 108-131 | 6-23 |
| आज तक-एक्सिस माई इंडिया | 69-91 | 139-161 | 6-10 |
| रिपब्लिक भारत जन की बात | 91-117 | 118-138 | 3-6 |
| टुडेज चाणक्य | 82 | 106 | 52 |
| टाइम्स नेटवर्क | 116 | 120 | 06 |