राष्ट्रीय

Bihar Election Exit Polls: नीतीश की JDU या मोदी की BJP, किसने मारी बाजी ?

Bihar Election Exit Polls: बड़ी बात यह है कि एनडीए गठबंधन के दो प्रमुख घटक बीजेपी और जेडीयू बराबर सीटों पर चुनाव लड़े थे। एग्जिट पोल में नीतीश कुमार बाजी मारते नजर आ रहे हैं।

2 min read
Nov 11, 2025
पीएम मोदी और नीतीश कुमार (फोटो सोर्स : ANI )

Bihar Election Exit Polls: मंगलवार देर शाम बिहार चुनाव के दूसरे चरण संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल में एनडीए को साफ बहुमत मिलता नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी ओर तेजस्वी यादव एक बार फिर ​पिछड़ रहे हैं। बड़ी बात यह है कि बिहार के चुनाव पोस्टर बॉय के रूप में उबर प्रशांत किशोर को कहीं भी जगह नहीं मिल रही है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के तहत जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा है। उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की पार्टी को 6-6 सीटें, जबकि 29 सीटें चिराग पासवान की पार्टी को मिली हैं।

बड़ी बात यह है कि एनडीए गठबंधन के दो प्रमुख घटक बीजेपी और जेडीयू बराबर सीटों पर चुनाव लड़े थे। एग्जिट पोल में नीतीश कुमार बाजी मारते नजर आ रहे हैं। एनडीटीवी ने कई एग्जिट पोल को जोड़कर जो पोल ऑफ द पोल्स बनाया है, उसके अनुसार जेडीयू 62 सीटों पर जीत हासिल कर रहा है।

ये भी पढ़ें

Bihar Election Exit Polls: प्रशांत किशोर हुए ‘फुस्स’, डबल डिजिट का भी नहीं मिला आर्शीवाद

एग्जिट पोल के नतीजे ये हैं

एग्जिट पोलNDAमहागठबंधनअन्य
JVC Polls135-15088-1033-6
मैटराइज-आईएएनएस (Matrize-IANS)147-16760- 702-10
People's Insight133-15975-1013-6
People's Pulse133-15975-1012-11

चाणक्य एग्जिट पोल

चाणक्य एग्जिट पोल में एनडीए बहुमत के आंकड़े को पार करती हुई दिख रही है। पोल में एनडीए को 130-138 सीट, महागठबंधन को 100-108 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, अन्य दलों के खाते में 3-5 सीट जाती हुई दिखाई दे रही है।

पोल डायरी के एग्जिट पोल

पोल डायरी के एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। यहां एनडीए को 108-209 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, महागठबंधन महज 32-49 सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा, अन्य दलों के खाते में 1-5 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है।

2020 में किसने कितनी सीटें जीती

पार्टीकितनी सीटों पर चुनाव लड़ीजीत
राजद14475
बीजेपी11074
जेडीयू11543
कांग्रेस7019
CPI (ML)1912
वीआईपी134
HAM74
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी42
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया62

प्रजा पोल एनालिटिक्स के एग्जिट पोल

प्रजा पोल एनालिटिक्स के एग्जिट पोल में एनडीए को 186 सीट, महागठबंधन को 50 सीट और अन्य को 7 सीट मिलने का अनुमान है।

टीआईएफ रिसर्च के एग्जिट पोल

टीआईएफ रिसर्च के एग्जिट पोल में एनडीए को 145-163 सीट, महागठबंधन को 76-95 सीट और अन्य को 3-6 सीट मिलने का अनुमान है।

2015 में किसने कितनी सीटें जीती

पार्टीकितने सीटों पर चुनाव लड़ीजीत
राजद10180
जेडीयू10171
बीजेपी15753
कांग्रेस4127
भाकपा (माले)983
लोक जनशक्ति पार्टी422
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी232
हिंदुस्तान आवाम मोर्चा211
सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट)60
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)320
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी880

पी-मार्क के एगेजित पोल

पी-मार्क के एगेजित पोल में भी एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। यहां एनडीए को 142-162 सीट और महागठबंधन को 80-98 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा, जनसुराज के खाते में 1-4 सीट तो वहीं, अन्य के खाते में 0-3 सीट जाती हुई दिखाई दे रही है।

14 नवंबर को आएगा परिणाम

आपको बता दें कि एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं। बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह 14 नवंबर को परिणाम जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है।

ये भी पढ़ें

Bihar Exit poll 2025: तेजस्वी का सपना हुआ ‘चकनाचूर’, फिर रह जाएंगे CM की कुर्सी से दूर

Also Read
View All

अगली खबर