राष्ट्रीय

Bihar Election Result 2025: जिन 5 सीटों पर आमने-सामने थे महागठबंधन के उम्मीदवार, वहां जीतते-जीतते हार गए; देखें आंकड़ा

Bihar Election Result 2025: बिहार में पांच सीटों पर महागठबंधन के घटक दलों ने आमने-सामने उतारे है। इस सीटों पर महागठबंधन को हार मिलती नजर आ रही है।
2 min read
Nov 14, 2025
महागठबंधन के दलों ने पांच सीटों पर उतारे थे आमने-सामने प्रत्याशी
महागठबंधन के दलों ने पांच सीटों पर उतारे थे आमने-सामने प्रत्याशी (Photo-IANS)

Bihar Election Result 2025: बिहार में धीरे-धीरे नतीजे साफ होने लग गए है। अब तक आए परिणामों में बीजेपी ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं जेडीयू ने 8 और राजद ने 3 सीट पर जीत दर्ज की है। नतीजों में एनडीए को बंपर बहुमत मिलता नजर आ रहा है। महागठबंधन बुरी तरह हार की ओर अग्रसर है। दरअसल, महाठबंधन के घटक दलों के आपसी खींचतान ही इनकी हार की वजह बनती जा रही है। इस चुनाव में 5 सीटों पर महागठबंधन के घटक दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ अपने-अपने प्रत्याशी उतारे थे।

इन सीटों पर उतारे थे प्रत्याशी

वैशाली, राजापाकर, बछवारा, बिहार शरीफ और कहलगांव में महागठबंधन के घटक दलों ने ही एक-दूसरे के खिलाफ अपने प्रत्याशी उतार दिए थे। 

वैशाली- इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस और आरजेडी ने एक दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी उतार दिए थे। फिलहाल रुझानों में अब तक जेडीयू प्रत्याशी सिद्धार्थ पटेल 31928 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने यहां से संजीव कुमार को मैदान में उतारा है। अब तक कांग्रेस प्रत्याशी को 20304 वोट मिले है, जबकि आरजेडी ने अजय कुशवाहा को टिकट दिया। कुशवाहा को अब तक 75446 वोट मिले है। राजद प्रत्याशी दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। यदि यहां से कांग्रेस अपना प्रत्याशी नहीं उतारती तो शायद इस सीट पर परिणाम कुछ और हो सकते थे।

राजापाकर- इस सीट पर JDU के महेंद्र राम 42090 वोटों से आगे चल रहे है। कांग्रेस ने यहां से प्रतिमा दास को प्रत्याशी बनाया है, जो कि दूसरे नंबर पर चल रही हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को अब तक 40289 वोट मिले है। वहीं भाकपा माले ने मोहित पासवान को टिकट दिया। पासवान तीसरे नंबर पर चल रहे हैं, उनकों अब तक 12206 वोट मिले है।

बछवारा- यहां से बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र मेहता 10401 वोटों से आगे चल रहे है। कांग्रेस ने शिव प्रकाश गरीब दास को प्रत्याशी बनाया है, कांग्रेस प्रत्याशी को 68730 वोट मिले है। जबकि भाकपा-माले ने अवधेश कुमार राय को टिकट दिया है, राय को अब तक 19831 वोट मिले है।

बिहार शरीफ- बीजेपी के डॉ. सुनील कुमार 29720 वोटों से आगे चल रहे है। कांग्रेस ने उमैर खान को प्रत्याशी बनाया है, उमैर ने अब तक 60995 वोट मिले है। वहीं इस सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने शिव कुमार यादव को मैदान में उतारा है। शिव कुमार को अब तक 2461 वोट मिले है।

कहलगांव- जेडीयू प्रत्याशी शुभानंद मुकेश 44293 वोटों से आगे चल रहे है। दूसरे नंबर पर राजद उम्मीदवार रजनीश भारती चल रहे है। भारती को अब तक 53360 वोट मिले है। जबकि कांग्रेस को यहां से प्रवीण सिंह को मैदान में उतारा है। कांग्रेस प्रत्याशी ने महज 6193 वोट मिले है।

Updated on:
14 Nov 2025 05:21 pm
Published on:
14 Nov 2025 05:18 pm
Also Read
View All
कांग्रेस के धरने पर आतिशी का तंज, बोलीं- वांगचुक से महीने भर बात नहीं और राहुल के 1 घंटे में वार्ता शुरू, वाह क्या जुगलबंदी है!

CJP Protest: प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े, पथराव किया, घायल सब इंस्पेक्टर-एएसआई-हेड कांस्टेबल ने सुनाई आपबीती

Rahul Gandhi Detained: धरना स्थल से हटाए गए राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

‘बीजेपी सिर्फ धोखाधड़ी से जीती है, ममता बनर्जी से बड़ा कोई नेता नहीं’, टीएमसी के शहीद दिवस कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने बीजेपी को घेरा

Congress Protest: राहुल गांधी के धरना प्रदर्शन में नहीं पहुंचे कांग्रेस के ही बड़े नेता मनीष तिवारी, खुद बताई वजह