19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मणिपुर में तनाव: मुख्यमंत्री के बंगले के बाहर शव रखे जाने से हड़कंप, सुरक्षाकर्मियों ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Manipur Violence: मणिपुर के इंफाल में मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह के बंगले के बाहर शव रखे जाने से तनाव फैल गया। हालात पर काबू पाने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले दागे। यह घटना दो मैतेई पुरुषों की कथित हत्या के बाद हुई।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Oct 19, 2026

Manipur Violence

मणिपुर के सीएम मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह (Photo-IANS)

मणिपुर की राजधानी इंफाल में सोमवार को मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह के सरकारी बंगले के बाहर उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब कुछ लोग एक शव लेकर पहुंचे और उसे बंगले के मुख्य गेट के बाहर छोड़कर चले गए। अचानक हुई इस घटना से वहां तैनात सुरक्षाकर्मी सकते में आ गए। हालात को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले दागे।

बताया जा रहा है कि मणिपुर में जारी हिंसा के बीच कुकी उग्रवादियों द्वारा कथित तौर पर दो मैतेई पुरुषों की हत्या किए जाने के बाद यह घटना हुई। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री के आवास के बाहर तनाव का माहौल बन गया।

नोट- खबर अपडेट की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग