राष्ट्रीय

40 AAP विधायकों के छोड़ने की अटकलों पर आ गया भगवंत मान का बयान, बोले- उनके पास कोई मुद्दा नहीं

Bhagwant Mann Statement: पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा, आज उन सभी अटकलों पर विराम लग गया है, जो लोग यह कह रहे थे कि AAP के 65 या 40 विधायक पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। कांगग्रेस की अल्कोहल टेस्ट मांग पर भी जवाब दिया है।

2 min read
Chief Minister Bhagwant Mann
Chief Minister Bhagwant Mann

Punjab CM Alcohol Test Controversy: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी (AAP) के 40 या 65 विधायकों के पार्टी छोड़ने की चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि इन अफवाहों पर अब पूरी तरह रोक लग गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में कहा कि आप के 65 या 40 विधायकों के पार्टी छोड़ने की अटकलों पर आज विराम लग गया है। उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि उनके पास उठाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे बेबुनियाद अटकलें फैला रहे हैं।

कांग्रेस के अल्कोहल टेस्ट पर भी दिया जवाब

कांग्रेस द्वारा उनके अल्कोहल टेस्ट (शराब परीक्षण) की मांग पर भगवंत मान ने व्यंग्य करते हुए पूछा, 'उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। किस तरह का टेस्ट किया जाना चाहिए?' उन्होंने इस मांग को राजनीतिक हताशा का परिणाम बताया।

कांग्रेस ने लगाया था सीएम मान पर नशे का आरोप

यह बयान पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सामने आया, जहां कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सदन में शराब के नशे में आने का आरोप लगाया था। विपक्ष ने न केवल मान बल्कि सभी विधायकों का अल्कोमीटर और डोप टेस्ट कराने की मांग की, जिसे स्पीकर ने खारिज कर दिया।

AAP के सात सांसदों ने छोड़ी थी पार्टी

आपको बता दें कि बीते दिनों राघव चड्ढा सहित AAP के सात राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब में अटकलें तेज हो गई थीं कि विधायकों में भी बगावत हो सकती है। भगवंत मान ने इन अटकलों को खारिज करते हुए AAP की मजबूती पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि AAP विधायकों में कोई असंतोष नहीं है और पार्टी पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वे विकास कार्यों पर ध्यान देने की बजाय व्यक्तिगत हमलों में लगे हैं।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब पंजाब की राजनीति में आपसी आरोप-प्रत्यारोप बढ़ गए हैं। भगवंत मान का यह बयान AAP सरकार की स्थिरता और विधायकों की एकता का संदेश देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

Published on:
01 May 2026 05:42 pm