राष्ट्रीय

अविश्वास प्रस्ताव नोटिस पर राहुल गांधी ने क्यों नहीं किए हस्ताक्षर, कांग्रेस ने बताई वजह

लोकसभा के महासचिव को नोटिस सौंप दिया गया है। इसके बाद ओम बिरला ने खुद को सदन की कार्यवाही के संचालन से अलग कर लिया है। मंगलवार को वह सदन की कार्यवाही का संचालन करने आसन पर नहीं आए है।

2 min read
Feb 10, 2026
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Photo: IANS)

No Confidence Motion: विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रखा है। स्पीकर के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने लोकसभा सचिवालय को अविश्वास प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया है। इसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और DMK जैसे दलों के करीब 118 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने के नोटिस पर साइन किए हैं। यह नोटिस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संसद में नहीं बोलने देने के आरोप में लाया जा रहा है। हालांकि इस नोटिस पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हस्ताक्षर नहीं किया है। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे जॉर्ज सोरोस के इशारे पर काम कर रहे है।

ये भी पढ़ें

तिहाड़ में बंद राजपाल यादव का सहारा बने तेज प्रताप, खोला मदद का पिटारा; बोले- कठिन समय में…

राहुल गांधी ने इसलिए नहीं किया साइन

अविश्वास प्रस्ताव नोटिस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साइन क्यों नहीं किया, इस पर पार्टी ने वजह बताई है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक स्पीकर को पद से हटाने के नोटिस पर नेता प्रतिपक्ष का साइन करना संसदीय लोकतंत्र में सही नहीं है। इसी वजह से उन्होंने इस नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किया है।

नोटिस के बाद आसन पर नहीं आए ओम बिरला

आपको बता दें कि लोकसभा के महासचिव को नोटिस सौंप दिया गया है। इसके बाद ओम बिरला ने खुद को सदन की कार्यवाही के संचालन से अलग कर लिया है। मंगलवार को वह सदन की कार्यवाही का संचालन करने आसन पर नहीं आए है।

विपक्ष ने लगाए ये गंभीर आरोप

नोटिस में विपक्ष ने स्पीकर पर सदन की कार्यवाही खुलेआम पक्षपातपूर्ण तरीके से चलाने और विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं को बार-बार बोलने का मौका न देने का आरोप लगाया। अपने आरोप को साबित करने के लिए प्रस्ताव में कई उदाहरणों का हवाला दिया गया। इसमें कहा गया कि 2 फरवरी को राहुल गांधी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना संबोधन पूरा नहीं करने दिया गया। 3 फरवरी को आठ विपक्षी सांसदों को बजट सेशन के बाकी समय के लिए मनमाने ढंग से सस्पेंड कर दिया गया, जिसके बारे में नोटिस में दावा किया गया कि यह सदस्यों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए सजा देने जैसा है।

पत्र पर 4 फवरी का किया जिक्र

पत्र में विपक्ष ने 4 फरवरी की एक घटना का भी जिक्र किया, जब विपक्षी सदस्यों के बार-बार कहने के बावजूद, एक भाजपा सांसद को कथित तौर पर चेयर से बिना किसी डांट के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों पर पूरी तरह से आपत्तिजनक और निजी हमले करने की इजाजत दी गई थी और संबंधित सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बीजेपी ने विपक्ष पर लगाया जॉर्ज सोरोस के इशारे पर काम करने का आरोप

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लोकसभा में जारी हंगामे के पीछे विपक्ष की जानबूझकर की गई कोशिश है, जो देश में अस्थिरता पैदा कर रही है। पात्रा ने दावा किया कि मोदी सरकार बनने के बाद से राहुल गांधी, कांग्रेस और उनके सहयोगी दल जॉर्ज सोरोस के इशारों पर चल रहे हैं। वे सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, लोकसभा स्पीकर और प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक संस्थानों पर लगातार हमले कर रहे हैं। यह बयान बजट सत्र के दौरान लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की पृष्ठभूमि में आया है। पात्रा ने विपक्ष को लोकतंत्र का दुश्मन बताते हुए कहा कि जनता सब देख रही है। बीजेपी ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

32000 एलईडी, 30 हाईमास्ट लाइटें और मार्च 2026 डेडलाइन…इस जिले की छह करोड़ से बदलेगी सूरत

Updated on:
10 Feb 2026 04:58 pm
Published on:
10 Feb 2026 03:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर