राष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर तीखा हमला, बोले-‘दोनों नेताओं में समानता, डोनाल्ड ट्रंप दुनिया को तबाह कर रहे और पीएम नरेंद्र मोदी देश को बर्बादी की ओर ले जा रहे

Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के लिए सरकार ही जिम्मेदार है। साथ ही उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प और पीएम मोदी में समानता होने की भी बात कही है।

2 min read
May 25, 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे(फोटो-IANS)

Mallikarjun Kharge: देश में लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर कांग्रेस नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है। पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। जिससे पूरा विपक्ष सरकार से सवाल पूछ रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार से सवाल पूछा है साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी में समानता भी बता दिया है। उन्होंने एक को दुनिया तबाह करने वाला तो दूसरे को देश बर्बाद करने वाला बता दिया।

ये भी पढ़ें

इतना दिल पर मत लीजिए: कॉकरोच जनता पार्टी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में बोले सीजेआई सूर्यकांत

कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा?


पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मैं यही कहूंगा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के लिए पीएम मोदी जी ही जिम्मेदार है। इसके अलावा उन्होंने पीएम पर कटाक्ष भी किया। मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्ले बिस्किट या चॉकलेट के जो विज्ञापन वे कर रहे हैं, उनसे यह साबित होता है कि वे देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के प्रति गंभीर नहीं हैं। आपक बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी इटली के दौरे पर थे और वहां इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी के साथ उन्होंने 'मेलोडी' चॉक्लेट को लेकर एक वीडियो बनाया था। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

पेट्रोल डीजल के दामों में कितनी बढ़ोतरी हुई है?


पिछले 10 दिनों में चार बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। अब तक चार बार की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल-डीजल 7 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है। आज यानी 25 मई सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपये का इजाफा किया गया है। कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 110 के करीब पहुंच गए हैं।

पीएम मोदी और ट्रंप में समानता- कांग्रेस अध्यक्ष


पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब लोगों में एक जैसी खूबियां होती हैं तो ऐसा ही होता है। एक दुनिया को तबाह कर रहा होता है, तो दूसरा देश को। उन्होंने कहा तो यही उन दोनों के बीच की असली समानता है। इसीलिए वे एक-दूसरे की तारीफ करते हैं। जैसा कि कहावत है-'तुम मेरी तारीफ करो, और मैं तुम्हारी करूंगा,' तो ये उनकी आपसी तारीफ है। दरअसल, ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि पीएम मोदी का वे फैन हैं और अमेरिका भारत पर भरोसा कर सकता है।

ये भी पढ़ें

Karnataka CM Row: कर्नाटक में बदलेगा सीएम? दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
Updated on:
25 May 2026 03:19 pm
Published on:
25 May 2026 03:13 pm
Also Read
View All