राष्ट्रीय

जन्मदिन पर छाया मातम! फिल्मी स्टाइल में आए बदमाश और चाकू गोदकर की शख्स की हत्या

Bihar Crime: बिहार में एक शख्स की चाकू गोदकर हत्या का मामला सामने आया है। कुछ बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में आकर उसे मार दिया।
less than 1 minute read
Dec 07, 2025
CG Murder Case: तीन बच्चों के सामने गर्भवती पत्नी की हत्या, सब्बल से उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार(photo-patrika)
CG Murder Case: तीन बच्चों के सामने गर्भवती पत्नी की हत्या, सब्बल से उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार(photo-patrika)

बिहार में सरकार के प्रयासों के बावजूद अपराध बढ़ता जा रहा है। आए दिन ही राज्य में अपराध के मामले सामने आते रहते हैं। अब बिहार में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बिहार के नवादा जिले में जन्मदिन मनाने के लिए घर आए शख्स को पता नहीं था कि यह उसका आखिरी जन्मदिन होने वाला है। 26 वर्षीय प्रशांत कुमार उर्फ विपुल सिंह पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह अपना जन्मदिन मनाने और दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था।

जन्मदिन बना मौत का दिन

प्रशांत अपने जन्मदिन पर शुक्रवार को किसी काम से बाहर गया था। इसी दौरान उसकी बहुत बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसका जन्मदिन मौत का दिन बन गया।

फिल्मी स्टाइल में आए बदमाश और कर दी हत्या

यह घटना नवादा में थाना क्षेत्र के गोनावां स्थित मजार के पास घटित हुई। कुछ बदमाश फिल्मी स्टाइल में बाइक पर आए और प्रशांत को घेर लिया। उसके बाद बदमाशों ने लाठियों से प्रशांत को खूब मारा और फिर चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देते ही बदमाश मौके से फरार हो गए।

दुकानदार देखते रहे तमाशा

जिस समय प्रशांत की हत्या हुई, उस समय कई दुकानदार वहाँ मौजूद थे। हालांकि किसी ने भी हस्तक्षेप करने की कोशिश नहीं की और सभी चुपचाप तमाशा देखते रहे।

परिवार में छाया मातम, पुलिस ने आरोपियों की तलाश की शुरू

प्रशांत अपने घर में सबसे बड़ा बेटा था। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और साथ ही अपराधियों की तलाश भी, जिन्होंने प्रशांत की हत्या की।

Updated on:
07 Dec 2025 01:41 pm
Published on:
07 Dec 2025 09:45 am