राष्ट्रीय

Cruise Drug Case: अब नवाब मलिक के दामाद ने बढ़ाई फडणवीस की मुश्किल, भेजा मानहानि का नोटिस

Cruise Drug Case महाराष्ट्र की बीजेपी और एनसीपी के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहा वाकयुद्ध अब ‘अंडरवल्र्ड लिंक’ तक जा पहुंचा। दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने एक-दूसरे पर तीखा हमला बोला और इस बार यह ताजा वाकयुद्ध माफिया से कथित संबंधों और सौदों से जुड़ा है
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2021, 1:10 PM IST
Devendra Fadnavis

नई दिल्ली। मुंबई क्रूज ड्रग केस ( Cruise Drug Case ) में सियासी घमासान जारी है। अब एनसीपी नेता नवाब मलिक ( Nawab Malik )के दामाद समीर खान ( Sameer Khan )और बेटी नीलोफर ( Nilofar ) ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को मानहानि ( Defemation ) का नोटिस भेजा है।

नवाब मलिक के दामाद समीर खान (Samir Khan) ने वरिष्ट भाजपा (BJP) नेता देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ मानहानि और झठे आरोप लगाने के बाद मानसिक प्रताड़ना, पीड़ा और वित्तीय नुकसान के ऐवज में 5 करोड़ रुपए की मांग की है।

महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने गुरुवार के एक बार फिर फ्रेस कॉन्फ्रेंस की। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाए लेकिन अपनी बेटी और दामाद पर देवेंद्र फडणवीस की ओर से लगाए आरोपों पर बात की। उन्होंने कहा कि फडणवीस ने मेरे दामाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास से ड्रग्स मिली थी।

आज मेरी बेटी ने देवेंद्र फडणवीस को नोटिस भेजा है और मांग की है कि आप माफी मांगे। अगर वे माफी नहीं मांगते हैं तो मेरी बेटी की ओर से उनके खिलाफ मानहानि का दावा किया जाएगा

वहीं इससे पहले नवाब मलिक की बेटी नीलोफर मलिक ने इस बात को ट्विटर पर शेयर किया है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा है कि, गलत आरोप लगाने से जिंदगियां बर्बाद हो जाती हैं। किसी पर आरोप लगाने या उसको दोषी बताने के पहले आपको यह पता होना चाहिए कि आप क्या बोल रहे हैं। 'मैंने यह मानहानि का नोटिस देवेंद्र फडणवीस को उनके गलत और झूठे बयानों के लिए भेजा है, जो उन्होंने मेरे परिवार पर लगाए हैं।'

बता दें कि महाराष्ट्र की बीजेपी और एनसीपी के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहा वाकयुद्ध अब ‘अंडरवल्र्ड लिंक’ तक जा पहुंचा।

दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने एक-दूसरे पर तीखा हमला बोला और इस बार यह ताजा वाकयुद्ध माफिया से कथित संबंधों और सौदों से जुड़ा है।

कौन हैं नीलोफर मलिक?
नीलोफर मलिक खान मंत्री नवाब मलिक की बेटी हैं और समीर खान उनके पति हैं। नीलोफर पेशे से फैशन डिजाइनर हैं।

कई इंस्टिट्यूट और कॉलेजों के लिए भी वो फैशन से संबंधित कंसल्टिंग का काम करती हैं। नीलोफर को 10 और सात साल के दो बच्चे हैं।

Published on: