Cyrus Mistry Death in Road Accident: देश के मशहूर उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का आज एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया है। उनके निधन से देश के कारोबारी जगत में शोक की लहर छाई हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।
Cyrus Mistry Net Worth and Family: देश के सबसे पुराने कोराबारी घरानों में शामिल शापोर जी पालोनजी समूह के मुखिया पालोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे साइरस मिस्त्री का आज एक सड़क हादसे में निधन हो गया। साइरस मिस्त्री के निधन से देश ने एक बड़े कारोबारी सितारे को खो दिया है। मात्र 54 वर्ष की उम्र में साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन से देश के कारोबारी जगत में शोक की लहर छाई हुई है।
साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, उद्योगपति नवीन जिंदल सहित कई अन्य लोगों ने शोक संवेदना जताई है। इधर हादसे के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर पालघर के पास हुए भीषण हादसे में साइरस मिस्त्री की मौत हो गई। इस हादसे में साइरस मिस्त्री के साथ-साथ एक और जहांगीर पंडोल नामक शख्स की भी मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि साइरस मिस्त्री के साथ कार में जहांगीर दिनशॉ पंडोले, अनाहिता पंडोले, डेरियस पंडोले सवार थे। अनाहिता पंडोले एक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर है। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार अनाहिता ही कार ड्राइव कर रही थी। कार से नियंत्रण खोने के कारण वह डिवाइडर से टकरा गई। जिससे साइरस मिस्त्री के साथ-साथ अनाहिता के पति जहांगीर पंडोल की भी मौत हो गई।
इधर साइरस मिस्त्री के निधन से शापोर जी पालोनजी समूह में मातम छाया है। इसी साल जून में इस समूह के मुखिया साइरस मिस्त्री के पिता पालोनजी मिस्री का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। मात्र चार महीने में पिता-पुत्र की मौत से शापोर जी पालोन जी समूह को दोहरा झटका लगा है। अब समूह के कारोबारी भविष्य को लेकर भी चिंताएं जताई जा रही है।
मशहूर बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स के अनुसार, साइरस मिस्त्री के पिता पालोनजी मिस्त्री की ताजा नेटवर्थ 12.9 बिलियन डॉलर थी। बात यदि भारतीय रुपए में करें तो पालोनजी मिस्त्री की नेटवर्थ 10,28,28,86,70,000 रुपए है। वह साल 2022 में रईसी के मामले में दुनिया में 125वें और भारत में 9वें पायदान पर थे।
विवाह के बाद 2003 में पालोनजी मिस्त्री ने आयरलैंड की नागरिकता ले ली थी, इस हिसाब से वह आयरलैंड के सबसे अमीर व्यक्ति थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2018 में साइरस मिस्त्री की व्यक्तिगत नेटवर्थ 70,957 करोड़ रुपए थी।
पालोनजी मिस्री के चार बच्चे हैं। दो बेटे शापूर मिस्त्री और साइरस मिस्त्री। जबकि दो बेटियों में लैला और अल्लू। साइरस मिस्त्री की बहन अल्लू की शादी नोएल टाटा से हुई है। जो रतन टाटा के सौतेले भाई है। ऐसे में टाटा ग्रुप के साथ शोपोर जी पालोनजी समूह का पारिवारिक रिश्ता है। बात यदि साइरस मिस्त्री की करें तो वो अपने पीछे पत्नी रोहिगा और दो बच्चे फिरोज मिस्त्री और जहान मिस्त्री को छोड़ गए।