हादसे की पुष्टि करते हुए पालघर के एसपी बालासाहेब पाटिल ने बताया, मिस्त्री जिस कार में सवार थे, उसका नंबर MH-47-AB-6705 है। एक्सीडेंट दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्या नदी पुल पर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी दो लोग घायल हो गए।' उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।