राष्ट्रीय

वीरेंद्र सचदेवा का कार्यकाल खत्म, कौन बनेगा नया BJP प्रदेश अध्यक्ष? रेस में दो नाम आगे

Delhi BJP President: दिल्ली बीजेपी में अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज है। वीरेंद्र सचदेवा का कार्यकाल खत्म होने के बाद अब सवाल है कि उन्हें दूसरा मौका मिलेगा या पार्टी किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी।
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2026, 11:47 AM IST
Delhi BJP President
दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए हलचल तेज

Delhi BJP President: दिल्ली में बीजेपी के नए अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। एक तरफ बंगाल में पश्चिम बंगाल चुनाव अब खत्म होने वाले हैं और दूसरी तरफ दिल्ली में वीरेंद्र सचदेवा कार्यकाल समाप्त हो गया है। और अब इस पद को लेकर दो नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। सबके मन में अब यही जानने की उत्सुकता है कि अब पार्टी की कमान किसके हाथ में होगी। वहीं साथ ही वीरेंद्र सचदेवा के समर्थक चाह रहे हैं कि वापस से यह पद वीरेंद्र को ही मिले, अब देखने वाली बात यह है कि पार्टी की कमान वापस से वीरेंद्र के पास जाती है या किसी नए चेहरे के पास।

पद के लिए किस-किसका नाम आ रहे सामने?

बीजेपी के अध्यक्ष पद के लिए दो नाम रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, कुलजीत सिंह चहल और हर्ष मल्होत्रा इस समय अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। दोनों नेताओं की संगठन में मजबूत पकड़ है और उन्होंने पार्टी के लिए अलग-अलग स्तर पर काम किया है। साथ ही जय प्रकाश जैसे अन्य नेताओं के नाम भी सामने आ रहे हैं। कुलजीत सिंह चहल को केंद्रीय नेतृत्व के करीब माना जाता है। वहीं मल्होत्रा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीब माना जाता है, जिससे उन्हें विचारधारा का समर्थन मिल सकता है।

सचदेवा का कार्यकाल हुआ पूरा

मौजूदा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मार्च में अपने तीन साल पूरे कर लिए हैं। भाजपा के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है और कोई भी नेता लगातार ज्यादा से ज्यादा दो बार इस पद पर रह सकता है। सचदेवा को दिसंबर 2022 में पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और फिर मार्च 2023 में उन्हें पूरी जिम्मेदारी दी गई थी।

सचदेवा को दूसरा मौका क्यों?

वीरेंद्र सचदेवा का हालिया प्रदर्शन की वजह से पार्टी का फैसला उनके पक्ष में हो सकता है। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव में सभी 7 सीटें जीतीं और 2025 विधानसभा चुनाव में 48 सीटें हासिल कर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की। लगातार मिली इन बड़ी जीतों की वजह से उन्हें दोबारा मौका मिलने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है।