राष्ट्रीय

Delhi Metro Expansion: 7 नए मेट्रो रूट और 65 नए स्टेशन से अब सफर होगा आसान, जानें कौन-से नए इलाके होंगे कनेक्ट?

Delhi Metro Phase 5B: दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क को बड़ा करने की तैयारी की जा रही है। Phase 5B प्रोजेक्ट के तहत 7 नए मेट्रो रूट और 65 नए स्टेशन बनाए जाने की योजना है। कई नए इलाके इस प्रोजेक्ट में जुड़ने वाले हैं।

2 min read
ज 5बी प्रोजेक्ट के तहत राजधानी में 7 नए मेट्रो रूट और 65 नए स्टेशन बनाए जाएंगे (Photo-ANI)

Delhi Metro Expansion: दिल्ली सरकार अब मेट्रो नेटवर्क को और बड़ा करने जा रही है। फेज 5बी प्रोजेक्ट के तहत राजधानी में 7 नए मेट्रो रूट और 65 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 48 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से दिल्ली के गांव, बाहरी इलाकों और नई कॉलोनियों के लोगों को सीधा मेट्रो कनेक्शन मिलेगा। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य ट्रैफिक दबाव कम करना और राजधानी के दूरदराज इलाकों को सेंट्रल दिल्ली से जोड़ना है।

ये भी पढ़ें

फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट सिर्फ 20 मिनट में! NCR की ट्रैफिक टेंशन खत्म करेगा नया एक्सप्रेसवे

2029 से पहले पूरे होंगे ये 4 बड़े मेट्रो रूट

दिल्ली मेट्रो के 7 नए रूट्स में से 4 रूट्स को सबसे पहले और तेजी से पूरा करने की तैयारी है। इन सभी रूट्स की डीपीआर यानी पूरी योजना तैयार हो चुकी है और अब सिर्फ कैबिनेट की मंजूरी बाकी है। इस प्रोजेक्ट को लेकर दिल्ली सरकार और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के बीच कई बार बैठक भी हो चुकी है। उम्मीद है कि केंद्र सरकार से भी जल्द हरी झंडी मिल सकती है। फिलहाल दिल्ली में फेज 5A पर काम चल रहा है। ऐसे में फेज 5B को मेट्रो विस्तार का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

कौन-कौन से इलाके पहली बार मेट्रो से जुड़ेंगे?

नई योजना में नजफगढ़, नरेला, खेड़ा कलां, बक्करवाला, दिचाऊं कला और मीठापुर जैसे इलाके शामिल हैं। ये ऐसे एरिया हैं जहां लंबे समय से मेट्रो कनेक्टिविटी की मांग हो रही थी। अगर नए रूट शुरू होते हैं, तो बाहरी दिल्ली के लोगों को सीधे शहर के बड़े हिस्सों तक पहुंचने में काफी आसानी होगी। खासकर नौकरी, पढ़ाई और रोजाना ऑफिस जाने वाले लोगों को इसका बड़ा फायदा मिल सकता है।

दिल्ली मेट्रो के नए 7 रूट

क्रमांकमेट्रो रूटलंबाईस्टेशन
1धांसा बस स्टैंड – नांगलोई11.86 किमी9 स्टेशन
2सेंट्रल सेक्रेट्रिएट – किशनगढ़15.97 किमी10 स्टेशन
3समयपुर बादली – नरेला12.89 किमी8 स्टेशन
4कीर्ति नगर – पालम9.96 किमी6 स्टेशन
5जोरबाग – मीठापुर16.99 किमी12 स्टेशन
6शास्त्री पार्क – मयूर विहार फेज 313.2 किमी8 स्टेशन
7केशवपुरम – रोहिणी सेक्टर 3416.29 किमी12 स्टेशन

गांवों के लोगों को क्या फायदा होगा?

धांसा बस स्टैंड-नांगलोई और समयपुर बादली-नरेला जैसे नए रूट बाहरी दिल्ली के लोगों के लिए बड़े बदलाव की तरह देखे जा रहे हैं। अभी इन इलाकों से मेट्रो तक पहुंचने में लोगों का काफी समय खर्च होता है। नए कॉरिडोर बनने के बाद नजफगढ़, बक्करवाला, जाफरपुर कलां, सिरसपुर और खेड़ा कलां जैसे गांव सीधे मेट्रो नेटवर्क से जुड़ सकते हैं।

साउथ दिल्ली और रोहिणी में भी बढ़ेगी कनेक्टिविटी

सेंट्रल सेक्रेट्रिएट-किशनगढ़, जोरबाग-साकेत जी ब्लॉक और केशवपुरम-रोहिणी सेक्टर 34 जैसे नए मेट्रो रूट बनने के बाद साउथ और नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में सफर काफी आसान हो सकता है। अभी वसंत कुंज, मुनिरका, मालवीय नगर, साकेत और रोहिणी के कई इलाकों में लोगों को आने-जाने के लिए बस और ऑटो का ज्यादा सहारा लेना पड़ता है।

ये भी पढ़ें

बैंकॉक शिफ्ट हुईं ‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस, कोविड के बाद लगातार देश छोड़ रहे भारतीय
Also Read
View All