राष्ट्रीय

Delhi Metro: दिल्ली में इन 3 मेट्रो स्टेशनों के बदले नाम, जानें अब किन नामों से होगी पहचान

Delhi Metro: दिल्ली मेटो के तीन स्टेशनों के नाम बदलने जा रहे है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि एक चालू स्टेशन और दो नए स्टेशनों के नाम बदले जाएंगे।
2 min read
Nov 17, 2025
Delhi Metro
तीन स्टेशनों को मिली नई पहचान (फाइल फोटो)

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि एक चालू स्टेशन और दो नए स्टेशनों के नाम बदले जाएंगे ताकि आवागमन सुगम हो और हर स्टेशन अपने आस-पास के इलाके से और भी मज़बूती से जुड़ सके। हैदरपुर में कलश यात्रा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि रेड लाइन पर पीतमपुरा स्टेशन को अब मधुबन चौक कहा जाएगा। दिल्ली सरकार का कहना है कि मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने का मुख्य उद्देश्य यात्रियों के बीच भ्रम को कम करना और स्टेशनों को उनके वास्तविक स्थानीय भौगोलिक या सांस्कृतिक पहचान से जोड़ना है।

तीन स्टेशनों को मिली नई पहचान

मैजेंटा लाइन फेज 4 के आरके पुरम-जनकपुरी खंड के खुलने के बाद यह स्टेशन इंटरचेंज बन जाएगा। उन्होंने कहा कि क्यूयू ब्लॉक में निर्माणाधीन उत्तर पीतमपुरा स्टेशन का नाम बदलकर उत्तर पीतमपुरा-प्रशांत विहार कर दिया गया है, जबकि प्रस्तावित पीतमपुरा उत्तर स्टेशन का नाम अब हैदरपुर गांव होगा। दोनों आरके पुरम-जनकपुरी कॉरिडोर पर होंगे, जिसके अगले वर्ष खुलने की उम्मीद है।

कौन–कौन से स्टेशनों के बदले जाएंगे नाम

1 उत्तरी पीतमपुरा स्टेशन
क्यूयू ब्लॉक में प्रस्तावित उत्तरी पीतमपुरा स्टेशन का नया नाम:
उत्तरी पीतमपुरा–प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन

2 पीतमपुरा उत्तर मेट्रो स्टेशन
प्रस्तावित पीतमपुरा उत्तर मेट्रो स्टेशन का नया नाम:
हैदरपुर गांव मेट्रो स्टेशन

3 मौजूदा पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन
मौजूदा पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन का नया नाम:
मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन

डीएमआरसी 112 किलोमीटर नई मेट्रो लाइनें बनाएगी

डीएमआरसी वर्तमान में चरण 4 के तहत करीब 112 किलोमीटर नई मेट्रो लाइनें बना रही है। आरके आश्रम मार्ग-जनकपुरी पश्चिम और एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर पर काम प्रगति पर है, जबकि पिंक लाइन का मजलिस पार्क-मौजपुर विस्तार लगभग पूरा हो गया है। पिछले वर्ष स्वीकृत तीन अतिरिक्त गलियारे अभी भी निर्माणाधीन हैं।

पहले भी बदले गए मेट्रो स्टेशनों के नाम

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मेट्रो स्टेशनों का नाम बदला गया हो। केंद्र और हरियाणा सरकार के अनुरोध पर, 2023 में हुडा सिटी सेंटर का नाम बदलकर मिलेनियम सिटी सेंटर कर दिया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि ऐसे बदलावों के लिए राज्य नाम प्राधिकरण की मंज़ूरी ज़रूरी होती है।

Updated on:
17 Nov 2025 06:51 pm
Published on:
17 Nov 2025 06:51 pm
Also Read
View All
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का संभाला कार्यभार, अधिकारियों के साथ की बैठक

Black Sea में 5 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने जहाजों पर काम करने वाले सभी इंडियंस को कर दिया आगाह

NEET UG Paper Leak: छात्रों का आक्रोश, घिरती सरकार और बड़ा सियासी दांव: क्या धर्मेंद्र प्रधान की विदाई के पीछे है BJP की मास्टरस्ट्रैटेजी?

पेपर लीक पर संसद का गतिरोध खत्म, सरकार मानसून सत्र में आगे बढ़ा सकती है परिसीमन बिल का मुद्दा

Punjab Politics: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से AAP पर बढ़ा दबाव, पंजाब में दो मंत्रियों के इस्तीफे की मांग तेज