राष्ट्रीय

Delhi: राजधानी के आर के पुरम इलाके में जहरीली गैस फैलने से दहशत, कई लोग अस्पताल में भर्ती

Delhi आर के पुरम के एकता विहार इलाके में अचनाक लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। दरअसल किसी ने ये अफवाह फैला दी कि सीआरपीएफ या फिर नजदीकी एनएसजी कैम्प से किसी जहरीली गैस छोड़ी है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2021, 9:46 AM IST
561.jpg

नई दिल्ली। राजधानी दिल्‍ली ( Delhi ) से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के आर के पुरम ( R K Puram ) इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब किसी ने ये अफवाह फैला दी कि किसी ने नजदीक के सीआरपीएफ ( CRPF ) कैम्प या एनएसजी ( NSG ) कैम्प से जहरीली गैस ( Poisonous Gas ) छोड़ी है। हालांकि अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि ये अफवाह थी या फिर सच।

इस गैस के छोड़े जाने की खबर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की आंखों में भी जलन होने लगी। आंखों में तकलीफ होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर खड़े हो गए। वहीं कुछ लोगों के बेहोश होने की भी जानकारी मिली है। वहीं कई लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दिल्ली के आरके पुरम के एकता विहार इलाके में अचनाक लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। घटना बुधवार रात 9 बजे की बताई जा रही है। देखते ही देखते पूरे इलाके में लोग घरों से बाहर निकलने लगे और आंखों में जलन के साथ सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत करने लगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोग बेहोश भी हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी महिपाल गौतम पहुंचे जहां उन्होंने लोगों को मास्क बांटे और एहतियात बरतने को कहा। इसके साथ ही गौतम ने पुलिस को भी सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस में भी तुरंत इलाके में पहुंची। इसके साथ ही दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और 6 एम्बुलेंस भी पहुंची। जहां से लोगों को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि फिलहाल सभी की हालत ठीक है और हालात नियंत्रण में हैं।

CRPF और NSG कैम्प की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस सीआरपीएफ और एनएसजी कैम्प की जांच कर रही है, जहां से जहरीली गैस फैलान की बात सामने आई थी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता, जांच के बाद भी स्थिति साफ हो पाएगी। बहरहाल इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

Published on: