बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बीती रात ही शिकायत दर्ज कराई है, कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। गंभीर की ओर से दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक उन्हें मंगलवार रात 9.30 उनके आधिकारिक ई-मेल पर ISIS कश्मीर की ओर से धमकी भरा मेल भेजा गया है।