1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में साइबर धोखाधड़ी के मामले 50 फीसदी बढ़े, अब ऑनलाइन अपराधों पर अंकुश लगाने को स्थापित होंगे ‘साइबर पुलिस स्टेशन’

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के मुताबिक साइबर पुलिस स्टेशन लोकल पुलिस स्टेशनों से पूरी तरह अलग होंगे और यहां का स्टाफ पूरी तरह से साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए ही काम करेगा। जल्द ही इन थानों में एसएचओ (SHO) की तैनाती की जाएगी। इस काम को जल्द पूरा करने के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 23 Nov 2021, 11:59 AM IST

Delhi Cyber Police Station

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली ( Delhi Crime ) में बढ़ते साइबर क्राइम ( Cyber Crime ) पर रोक लगाने के लिए दिल्ली पुलिस अहम कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस की नई पहल के तहत राजधानी में बढ़ते साइबर अपराध के मामलों को रोकने के लिए हर जिले में 'साइबर पुलिस स्टेशन' स्थापित किए जाएंगे।

यही नहीं जल्द ही इन थानों में एसएचओ ( SHO ) की तैनाती की जाएगी। इस काम को जल्द पूरा करने के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेँः पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को Supreme Court से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक, CBI को भेजा नोटिस

दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने सभी 15 पुलिस जिलों में इन स्टेशनों को स्थापित करने के लिए एक अधिसूचना जारी की, जो 1 दिसंबर से संचालन शुरू कर देगा।

आदेश में कहा गया है कि सुविधाओं का उपयोग जनता को बेहतर पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए किया जाएगा।

साइबर क्राइम एक्सपर्ट की नियुक्ति
इन थानों में साइबर अपराध से जुड़े एक्सपर्ट रखे जाएंगे। इस थानों के साथ अब साइबर अपराध से पीड़ित को कहीं भी भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह इन थानों में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

अधिकारियों के मुताबिक साइबर थाने और वहां के अधिकारी सीधे जिला डीसीपी को रिपोर्ट करेंगे। पुलिस थाने दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट ( साइबर प्रिवेंशन अवेयरनेस डिटेक्शन) के साथ समन्वय में भी काम करेंगे।

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक मार्च से मई 2020 के बीच साइबर फ्रॉड के मामलों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ेंः Punjab: पठानकोट में आर्मी कैंट के गेट पर ग्रेनेड ब्लास्ट, हाई अलर्ट जारी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

इन जगहों पर होंगे थाने
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में कमला मार्केट, ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में पांडव नगर, नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में ज्योति नगर, साउथ स्ट्रिक्ट में साकेत, साउथ ईस्ट में बदरपुर, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में हरी नगर, आउटर डिस्ट्रिक्ट में पश्चिम विहार, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में मॉरिस नगर, नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में मुखर्जी नगर, शाहदरा डिस्ट्रिक्ट में शाहदरा, रोहिणी डिस्ट्रिक्ट में बुद्ध विहार, नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में मंदिर मार्ग, द्वारका डिस्ट्रिक्ट में द्वारका नॉर्थ और आउटर नॉर्थ में समय पुर बादली में यह थाने बनाए जाएंगे।