30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Punjab: पठानकोट में आर्मी कैंट के गेट पर ग्रेनेड ब्लास्ट, हाई अलर्ट जारी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Punjab पठानकोट में आर्मी कैंप के गेट के करीब ग्रेनेड अटैक की खबर है। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों ने ये ग्रेनेड आर्मी कैंट के गेट की ओर फेंका और फरार हो गए। गनीमत रही कि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना के बाद पूरे पठानकोट में अलर्ट कर दिया गया है। पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 22 Nov 2021, 9:43 AM IST

Grenade attack at Army Cant in Pathankot

नई दिल्ली। पंजाब ( Punjab ) के पठानकोट ( Pathankot )बड़ी खबर सामने आई है। यहां धीरा पुल के पास आर्मी कैंट के त्रिवेणी गेट पर ग्रेनेड ब्लास्ट ( Grenade Blast ) हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार अज्ञात लोगों ने ये ग्रेनेड फेंका है।

पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। जिले में हाई अलर्ट ( High Alert ) जारी कर दिया गया है। ब्लास्ट के बाद पठानकोट और पंजाब के सभी पुलिस नाके हाई अलर्ट पर रखे गए हैं। इसके अलावा पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन और अन्य आर्मी कैंट इलाकों की सुरक्षा भी बढ़ा गई है।

यह भी पढ़ेंः करतापुर साहिब पहुंचे सिद्धू की फिसली जुबान, इमरान खान को लेकर दिया विवादित बयान

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने ग्रेनेड के कुछ टुकड़े घटनास्थल से बरामद किए हैं। दरअसल रविवार देर रात एक बजे पठानकोट के काठ वाला पुल से धीरा जाने वाले रास्ते में पड़ते सेना के त्रिवेणी गेट पर मोटर साइकिल सवारों ने ग्रेनेड फेंका।

इससे वहां तेज धमाका हुआ। हालांकि, गेट पर ड्यूटी दे रहे जवान दूरी पर थे। इसलिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। ग्रेनेड फेंकने वाले बाइक सवार किधर से आए और किधर गए, इसके बारे अब तक जानकारी सामने नहीं आई हैं।

घटना की जांच जारी है। पठानकोट के एसएसपी सुरेंद्र लांबा के मुताबिक, 'पहली नजर में ये ग्रेनेड हमला लग रहा है। एक मोटरसाइकिल गुजरी, उसी समय ब्लास्ट हुआ है। हमें अच्छी सीसीटीवी फुटेज मिलने की उम्मीद है।'


धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने जिलेभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। यही नहीं नाकों पर भी पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ेँः भरी सभा में फूट-फूट कर रोने लगे पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, जानिए क्या है वजह

6 साल पहले भी हुआ था हमला
बता दें कि करीब 6 वर्ष पहले, 2 जनवरी 2016 को भी पठानकोट वायु सेना बेस पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में एयरफोर्स के एक कमांडो सहित 6 जवान शहीद हो गए थे।
इसे बहुत बड़ी सुरक्षा चूक मानी गई थी। सुरक्षाबलों ने हमले के बाद चले ऑपरेशन में 5 हमलावरों को मार गिराया था।

वहीं वर्ष 2021 में ही जून के महीने में ही जम्मू एयरपोर्ट के एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र में भी विस्फोटक से लदे दो ड्रोन से हमला किया गया था। इसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।