राष्ट्रीय

Delhi Schools Reopen: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, 29 नवंबर से राजधानी में खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, WFH भी होगा खत्म

Delhi Schools Reopen प्रदूषण की स्थिति में लगातार सुधार के बीच दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 29 नवंबर से स्कूल-कॉलेज दोबारा खोलने के साथ ही सरकारी कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम को खत्म करने का फैसला लिया है। हालांकि ट्रकों की एंट्री पर बैन 3 दिसंबर तक जारी रहेगा
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2021, 3:18 PM IST
557.jpg
,,

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण ( Delh Air Pollution )कम होने के साथ ही केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में 29 नवंबर से एक बार फिर स्कूल और कॉलेज ( Delhi Schools Reopen ) खुल जाएंगे।

पॉल्यूशन लेवल में कमी आने के बाद दिल्ली सरकार ( Delhi Government ) में मंत्री गोपाल राय ( Gopal Rai ) ने बुधवार को प्रेस वार्ता के जरिए ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेज खोले जाने के साथ ही अब दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए दी जा रही वर्क फ्रॉम होम की सुविधा भी 29 नवंबर से खत्म हो जाएगी।

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार से सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर जाकर काम करना होगा। क्योंकि वर्क फ्रॉम होम अब सरकार खत्म करने जा रही है।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद राजधानी में सरकारी कर्मचारियों को 100 फीसदी वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम करने का आदेश दिया था।

बुधवार को दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार देखने को मिला। 22 दिन के बाद एक्यूआई 300 अंकों से नीचे दर्ज किया गया। वहीं सुप्रीम कोर्ट में भी हुई सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि, एक्यूआई में सुधार दिखे तो पाबंदियों में ढील दी जा सकती है।

इसी के बाद दिल्ली सरकार ने स्कूल-कॉलेज के साथ ही वर्क फ्रॉम होम जैसी रोक को बहाल करने का फैसला लिया है।

ट्रकों की एंट्री पर 3 दिसंबर तक रोक जारी
दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि, कैबिनेट मीटिंग में चर्चा के बाद ये फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिन में राजधानी में लगातार प्रदूषण की स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है।

राय ने कहा कि फिलहाल 3 दिसंबर तक ट्रकों की एंट्री पर रोक जारी रहेगी। हालांकि, सीएनजी और ई-वाहनों को इसमें छूट दी गई है।

Published on: