राष्ट्रीय

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में 15 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi Weather News Updates Today राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में ठंड बढ़ना शुरू हो गई है। बारिश का दौर थमने के बाद सर्द हवाओं ने डेरा जमाना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि दिल्ली का तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक दो दिन में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है

2 min read
Oct 30, 2021
Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ( Delhi Weather News Updates Today ) ने करवट ले ली है। बारिश के दौर के बाद अब राजधानी में सर्द हवाओं ने डेरा जमाना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी में पारा 15 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक दिल्ली में एक दो दिन में ठंड में और इजाफा होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले एक हफ्ते में दिल्ली में न्यूनतम तापमान में अच्छी गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि इसके साथ ही राजधानी की हवा खराब होने का खतरा भी मंडरा रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। बीते एक हफ्ते के मुकाबले तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। यानी सुबह और रात को ठिठुरन बढ़ी है। हालांकि दिन में अभी भी अच्छी धूप निकल रही है।

आईएमडी का पूर्वानुमान है कि आने वाले एक पखवाड़े के दौरान ठंड में और इजाफा देखने को मिल सकता है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि मौसम में मौजूद नमी के चलते हल्की धुंध बन रही है।

अगले कुछ दिनों तक दिन भर आसमान साफ रहने के आसार हैं, यानी सुबह-शाम ठंड होगी और दिन में धूप खिलेगी।

14 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान
दिल्ली में न्यूनतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्यिस कम दर्ज किया गया। इस वजह से सुबह के वक्त ठंड महसूस की गई।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आकाश साफ रहेगा व सुबह में धुंध होने की संभावना है। इस अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यानी धीरे-धीरे सर्दी पैर पसार रही है।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट बना हुआ है। ऐसे में इनका सीधा असर मैदानी इलाकों खास तौर पर राजधानी दिल्ली में देखने को मिलेगा। इन इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से तापमान और गिर सकता है। ऐसे में ठंड में और इजाफा होगा।

दिसंबर-जनवरी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
बता दें कि मौसम विभाग पहले ही दिसंबर और जनवरी में दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान जता चुका है। विभाग के मुताबिक इस बार ठंड कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। हालांकि दिल्ली में इस बार बारिश ने भी कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिर चाहे वो सितंबर का महीना हो या फिर अक्टूबर कर का। इस बार 120 वर्ष पुराने रिकॉर्ड भी टूटे हैं।

Published on:
30 Oct 2021 09:41 am
Also Read
View All