हवा में पीएम 10 का स्तर 234 व पीएम 2.5 का स्तर 112 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
पीएम 10 का स्तर इन दिनों जहां औसत श्रेणी में बना हुआ है वहीं, पीएम 2.5 का स्तर खराब श्रेणी में दर्ज हो रहा है। सफर के अनुसार, पश्चिमी दिशा से आने वाली हवाओं के कारण पराली का धुआं दिल्ली-एनसीआर में पहुंच रहा है।