हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) और उत्तराखंड ( Uttarakhand ) के साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली और उससे सटे इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। बढ़ती ठंड का ही असर है कि लोगों ने कंबल, रजाई, स्वेटर और जैकट निकाल लिए है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक दो दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।